Hindi News / Indianews / Farmers Protest What Is The Effect Of Farmers Movement Whose Graph Is Below Whose Graph Is Above

Farmers Protest: किसान आंदोलन का क्या असर? किसका ग्राफ़ नीचे किसका ऊपर

India News (इंडिया न्यूज), Farmers Protest: किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। पुलिस और किसान के आंदोलन के बीच कई बारआंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। जिससे सीमाओं के पास यातायात की भीड़ के कारण स्थानीय निवासियों को असुविधा हुई। इस बीच, किसान संगठनों ने अपनी शिकायतों को दूर करने के लिए गुरुवार को […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Farmers Protest: किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। पुलिस और किसान के आंदोलन के बीच कई बारआंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। जिससे सीमाओं के पास यातायात की भीड़ के कारण स्थानीय निवासियों को असुविधा हुई। इस बीच, किसान संगठनों ने अपनी शिकायतों को दूर करने के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार के साथ बैठक बुलाने की योजना की घोषणा की। पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे किसानों को तितर-बितर करने और बुधवार को अपना ‘दिल्ली चलो’ विरोध जारी रखने के लिए पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे।

ये भी पढ़ें- LIC निवेशकों के अच्छे दिन, कंपनी को मिलेगा 25,564 करोड़ , शेयरों पर होगा सीधा असर

सुप्रीम कोर्ट का अपोलो अस्पताल को कड़ा आदेश, ‘गरीबों का मुफ्त इलाज करो, नहीं तो…

Farmer Protest

अन्नदाता और सरकार के बीच चल रहे इस जंग को लेकर आज इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके में एक सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाब कुछ इस प्रकार है।

सवाल- किसान आंदोलन से क्या पीएम मोदी का ग्राफ नीचे गिरेगा?
जबाव-

A. हां- 34.18%
B. नहीं- 63.77%
C.कह नहीं सकते-2.05%

सवाल- मोदी के ग्राफ़ बढ़ने की सबसे बड़ी वजह क्या है ?
जबाव-

A.मोदी की गारंटी- 15.81%
B. राम मंदिर- 23.46%
C. विकास योजनाएं-21.93%
D. मजबूत अर्थवयवस्था-25.00%
E. कह नहीं सकतें-13.79%

सवाल- 2024 के लिहाज़ से किस नेता का ग्राफ बढ़ रहा है?
जबाव-

A.नरेंद्र मोदी- 78.57%
B. राहुल गांधी- 10.20%
C. अरविंद केजरीवाल-3.57%
D. अखिलेश यादव -3.57%
E. कह नहीं सकतें-4.09%

सवाल- 2024 के लिहाज के किस पार्टी का ग्राफ़ बढ़ रहा है?
जबाव-

A.बीजेपी- 72.44%
B. कांग्रेस – 9.18%
C. एनडीए-5.61%
D. इंडिया गठबंधन -5.10%
E. कह नहीं सकतें-7.67%

आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें ई-मेल kkamla22@gmail.com पर भेजिए।

ये भी पढ़ें- अमेठी के बाद रायबरेली में उतरेंगी स्मृति ईरानी? राहुल गांधी के बाद प्रियंका को दे सकती हैं चुनौती

Tags:

Delhi BorderDelhi ChaloDelhi Chalo Protestdelhi farmers protestDelhi Ghazipur BorderDelhi PolicefarmerFarmer ProtestFarmers Protestfarmers protest in delhiFarmers Protest LiveFarmers Protest Live Updatesindian-womens-hockey-team-beat-australia-in-semi-finalsKisan andolanKisan Unionmspsinghu border
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue