Hindi News / Indianews / Fight Between Women And Army Is Old In Manipur Violence

Manipur Violence: मणिपुर में आज की नहीं है सेना और महिलाओं की लड़ाई, 19 साल पहले लगाया गया था रेप का आरोप

India News (इंडिया न्यूज़), Manipur Violence, इंफाल: मणिपुर में सेना और महिलाओं के बीच की लड़ाई कोई नई नहीं है। काफी सालों से राज्य में सेना और महिलाओं का विवाद जारी है। यूरोपीय देशों में नग्न प्रर्दशन आमतौर पर होते रहते है। दो साल पहले जर्मनी में ऐसा हुआ था। भारत में ऐसा हो यह […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Manipur Violence, इंफाल: मणिपुर में सेना और महिलाओं के बीच की लड़ाई कोई नई नहीं है। काफी सालों से राज्य में सेना और महिलाओं का विवाद जारी है। यूरोपीय देशों में नग्न प्रर्दशन आमतौर पर होते रहते है। दो साल पहले जर्मनी में ऐसा हुआ था। भारत में ऐसा हो यह काफी दुर्लभ है। लेकिन ऐसी घटना हुई थी। आज जो मणिपुर हिंसा के कारण दुनिया भर में चर्चा में है उसी मणिपुर में।

उग्रवादियों को बचा रहीं हैं महिलाएं

भारतीय सेना राज्य में शांति बहाली में जुटी हुई है पर लोग उगद्रवादियों को बचा रहे हैं। भारतीय सेना ट्वीट कर इसका वीडियो भी जारी किया। जब जवान ऑपरेशन करने के लिए निकलते हैं तो महिलाएं रास्ता रोक देती हैं। सेना ने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन में अवरोध करना लोगों की सुरक्षा करने में मुश्किल पैदा कर रहा है।

Aaj Ka Mausam: आसमान से बरस रही आग, चिलचिलाती गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुश्किल, मौसम विभाग की चेतावनी से चौंक जाएंगे आप

Manipur Violence

महिलाओं का नग्न प्रदर्शन

तारीख थी 15 जुलाई, साल था 2004। देश में आम चुनाव हुए थे। बीजेपी चुनाव हार गई और लेफ्ट के समर्थन से यूपीए की सरकार बनी। तब भी राज्य से हिंसा की खबरें आती रहती थी। तब एक दिन 12 महिलाएं पूरी तरह से निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करने लगीं। महिलाएं भारतीय सेना का विरोध कर रहीं थीं। यह बुजुर्ग महिलाएं थीं। इनके हाथ में एक बड़ा सा बैनर था जिसपर लिखा था ‘Indian Army Rape Us’।

सेना पर लगा था रेप का आरोप

सेना पर इन्होंने आरोप लगाया था। बताया गया की अर्धसैनिक बलों ने एक 32 साल की एक महिला (मनोरमा थांगजम) को उसके घर से रात में उठा लिया गया। इसके बाद अगले दिन उसकी क्षत विक्षत लाश मिली। महिलाओं का आरोप था कि अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पहले उसका रेप किया। इसके बाद महिला की हत्या कर दी। हालांकि सेना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

यह भी पढ़े-

Tags:

manipur news in hindiManipur violenceManipur Violence Newsमणिपुर हिंसा
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue