ADVERTISEMENT
होम / देश / Forbes Richest List 2024: दुनिया के 10 धनवानों की सूची में मुकेश अंबानी शामिल, पहले नंबर पर भी भारतीय या कोई और…

Forbes Richest List 2024: दुनिया के 10 धनवानों की सूची में मुकेश अंबानी शामिल, पहले नंबर पर भी भारतीय या कोई और…

BY: Rajesh kumar • LAST UPDATED : April 4, 2024, 8:22 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Forbes Richest List 2024: दुनिया के 10 धनवानों की सूची में मुकेश अंबानी शामिल, पहले नंबर पर भी भारतीय या कोई और…

Forbes Richest List 2024: दुनिया के 10 धनवानों की सूची में मुकेश अंबानी शामिल, पहले नंबर पर भी भारतीय या कोई और…

India News (इंडिया न्यूज़),Forbes Richest List 2024: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अंबानी टॉप 10 में आ गए हैं। वह दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

फोर्ब्स के मुताबिक, अंबानी की संपत्ति 116 अरब डॉलर है। पिछले साल यानी 2023 में उनकी संपत्ति की कीमत 83।4 अरब डॉलर थी। गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं और वैश्विक सूची में 17वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 84 अरब डॉलर है।

दो-तिहाई अमीरों की संपत्ति और बढ़ी

फोर्ब्स की 2024 अमीरों की सूची में 2,781 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें पिछले साल की तुलना में 141 लोग ज्यादा हैं। लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के अमीर अब और अमीर हो गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 14.2 ट्रिलियन डॉलर है जो 2023 से दो ट्रिलियन डॉलर अधिक है।

सूची में शामिल दो-तिहाई अमीरों की संपत्ति एक साल पहले की तुलना में बढ़ी है। वहीं, एक-चौथाई संपत्ति घट गई है। फैशन और सौंदर्य प्रसाधन की दिग्गज कंपनी एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट 233 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं। उनके बाद 195 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क और 194 अरब डॉलर के साथ अमेजन के जेफ बेजोस हैं।

NEET MDS 2024 Result: एनईईटी एमडीएस एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करे अपना मार्क्स

इनके बाद फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के पास 177 अरब डॉलर की संपत्ति है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 813 अरबपति हैं। इसके बाद चीन में 473 अरबपति हैं। पिछले साल से भारत में अरबपतियों की संख्या 31 से 200 तक बढ़ गई है।

शिव नादर वैश्विक अरबपतियों की सूची में 39वें स्थान पर शामिल

अन्य भारतीयों में आईटी दिग्गज और एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नादर 36.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 39वें स्थान पर, जिंदल समूह की सावित्री जिंदल और परिवार 33.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 46वें स्थान पर, सन फार्मा के दिलेव सांघवी 26.7 अरब डॉलर के साथ शामिल हैं। वैक्सीन निर्माता साइरस पूनावाला 21.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 69वें स्थान पर हैं, रियल एस्टेट कारोबारी कुशल पाल सिंह 20.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 92वें स्थान पर हैं।

बायजू रवींद्रन लिस्ट से बाहर

आर्थिक संकट से जूझ रही एडुटेक कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन को बड़ा झटका लगा है। वह फोर्ब्स की सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। पिछले साल उनकी नेटवर्थ 2.1 बिलियन डॉलर थी जो वर्तमान में घटकर शून्य बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले साल ब्लैकरॉक ने अपनी कंपनी का वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर से घटाकर 1 अरब डॉलर कर दिया था।

Suryakumar Yadav Fitness: मुंबई इंडियंस के लिए मैदान के बाहर से आई बड़ी खुशखबरी, सूर्यकुमार यादव को मिली हरी झंडी

Tags:

Bernard ArnaultBreaking India NewsElon MuskGautam Adani newsIndia newsJeff Bezoslatest india newsMukesh ambani news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT