होम / Suryakumar Yadav Fitness: मुंबई इंडियंस के लिए मैदान के बाहर से आई बड़ी खुशखबरी, सूर्यकुमार यादव को मिली हरी झंडी

Suryakumar Yadav Fitness: मुंबई इंडियंस के लिए मैदान के बाहर से आई बड़ी खुशखबरी, सूर्यकुमार यादव को मिली हरी झंडी

Raunak Kumar • LAST UPDATED : April 4, 2024, 3:47 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Suryakumar Yadav Fitness: आईपीएल का 17वां सीजन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं गुजरा है। इस सीजन मुंबई इंडियंस नेअब तक तीन मैच खेल लिए हैं और तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर मौजूद है। परंतु इन सारी मुश्किलों के बीच मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को हरी झंडी मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चोटिल चल रहे सूर्यकुमार यादव को आईपीएल खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है।

मुंबई का इस सीजन बुरा प्रदर्शन

बता दें कि सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस के लिए कई मुश्किलें पैदा कर रही थी। मुंबई के लिए सूर्या फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। वह अपने दम पर पल भर में मैच पलटने का मदा रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2024 में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। मुंबई इंडियंस अगला मुकाबला रविवार (07 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेलेगी। वहीं इस मैच में सूर्या खेलते हुए दिख सकते हैं। दरअसल पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज़ के दौरान सूर्या को चोट लगी थी। जिसके बाद से ही वह मैदान से बाहर हैं।

Pakistan-Bangladesh Economy: गरीबी में फंसने वाले हैं करोड़ों नागरिक, वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को लेकर जताई चिंता

ऐसा रहा आईपीएल करियर

बता दें कि, टी20 विश्व कप से पहले उनकी वापसी की खबर आई है। जो मुंबई इंडियंस के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी अच्छी खबर है। धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टखने में चोट लगी थी, जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई थी। खैर अभी भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब तक अपने करियर में 139 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं। जिसकी 124 पारियों में उन्होंने 31.85 की औसत और 143.32 के स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 21 अर्धशतक बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रनों का रहा है।

Pak Occupied Kashmir: पीओके में फिर उठी पाक के खिलाफ आवाज, अवामी एक्शन कमेटी के नेता द्वारा अत्याचारों पर प्रकाश डालने से पड़ोसी मुल्क शर्मिंदा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पुदीने के पत्तों में छिपा है सेहत का खजाना, पेट की बीमारियों से दिलाता है राहत
T20 World Cup 2024: विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया15 सदस्यीय टीम का एलान, इस स्टार खिलाड़ी को नहीं मिला टीम में जगह-Indianews
आंखों की सर्जरी के बाद पति से मिलने लंदन जाएंगी परिणीति चोपड़ा, Raghav Chadha के हेल्थ अपडेट का हुआ खुलासा -Indianews
Tips to Balance Gut Health: भारत में तेजी से बढ़ रही पेट से जुड़ी समस्या, इन उपायों से होगा सुधार-Indianews
PBKS VS CSK: चेन्नई को हरा प्रतियोगिता में बने रहना चाहेगी पंजाब, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
Virat Kohli ने अपने प्यार Anushka Sharma को किया बर्थडे विश, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की ये बात -Indianews
PBKS VS CSK: पंजाब किंग्स को अपने घर में हरा प्लेऑफ के लिए संभावनाएँ मजबूत करना चाहेगी चेन्नई, जानें संभावित प्लेइंग 11
ADVERTISEMENT