Hindi News / Indianews / Former Pm Manmohan Singh Demise Former Pm Manmohan Singhs Funeral Tomorrow Know Why There Was A Delay

पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार क्यों नहीं होगा आज? सामने आई देरी की बड़ी वजह

Former PM Manmohan Singh Demise: मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार) नहीं किया जाएगा। इसके पीछे की असल वजह उनकी बेटी का अमेरिका से लौटना है।

BY: Yogita Tyagi • UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

India News (इंडिया न्यूज), Former PM Manmohan Singh Demise: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में हुआ। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और केंद्र सरकार ने 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने भी इस शोक को मान्यता देते हुए 7 दिनों तक सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

आज क्यों नहीं होगा अंतिम संस्कार?

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार) नहीं किया जाएगा। इसके पीछे की असल वजह उनकी बेटी का अमेरिका से लौटना है। सूत्रों के अनुसार, मनमोहन सिंह की बेटी शुक्रवार रात 1 बजे तक अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगी, जिसके बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार क्यों नहीं होगा आज? सामने आई देरी की बड़ी वजह

Former PM Manmohan Singh Demise: पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार क्यों नहीं होगा आज?

भारत में प्रधानमंत्री के निधन पर कितने दिनों का होता है राष्ट्रीय शोक? 2010 के बाद हुए बड़े बदलावों से लेकर जानें सब कुछ

कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा जाएगा। इसके बाद, मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा की शुरुआत कांग्रेस मुख्यालय से होगी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के राजघाट के पास किया जाएगा, जहां अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों का भी अंतिम संस्कार किया जाता है।

अंतिम संस्कार के लिए सरकार की सहमति भी जरुरी

मनमोहन सिंह का लंबा समय से इलाज चल रहा था, और उनके निधन के बाद उनका शव उनके आवास पर रखा गया है। उनकी अंतिम यात्रा में सरकार और परिवार दोनों की सहमति की आवश्यकता है, और यही कारण है कि अंतिम संस्कार में देरी हो रही है।

Manmohan Singh Death: राजस्थान में 1 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम पर लगी रोक, PM मोदी श्रद्धांजलि देने पहुंचे आवास

Tags:

Former PM Manmohan Singh Demise

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT