होम / Fortune India वित्तमंत्री सीतारमण देश की सबसे शक्तिशाली महिला, नीता अंबानी सेकेंड

Fortune India वित्तमंत्री सीतारमण देश की सबसे शक्तिशाली महिला, नीता अंबानी सेकेंड

Vir Singh • LAST UPDATED : December 2, 2021, 10:31 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Fortune India केंद्रीय वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman देश की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में प्रथम आई हैं। वहीं रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन Nita Ambani दूसरे स्थान पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया ने इस संबंध में सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक Soumya Swaminathan तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा बायोकॉन की कार्यकारी चेयरमैन Kiran Mazumdar Shaw चौथे स्थान पर और भारत बायोटेक की सह-संस्थापक व संयुक्त प्रबंध निदेशक Suchitra Ila इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

जानिए छह से दसवें नंबर तक कौन (Fortune India)

फॉर्च्यून इंडिया की सूची के अनुसार शक्तिशाली महिलाओं में छठे नंबर पर सेल्सफोर्स इंडिया की चेयरपर्सन Arundhati Bhattacharya, सातवें नंबर पर IMF की मुख्य अर्थशास्त्री Geeta Gopinath आठवें स्थान पर डीआरडीओ की महानिदेशक (एयरोनॉटिक्स सिस्टम्स) Tessy Thomas, नौंवे नंबर पर एक्सचेंजर इंडिया की चेयरपर्सन Rekha M Menon और दसवें नंबर पर अपोलो अस्पताल की Reddy Sisters हैं।

सीतारमण लॉकडाउन लागू होने के 36 घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली पहली केंद्रीय मंत्री (Fortune India)

फॉर्च्यून द्वारा जारी देश की पावरफुल महिलाओं की सूची ने सीतारमण के बारे में कहा गया है कि वह मार्च, 2020 में लॉकडाउन लागू होने के 36 घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली पहली केंद्रीय मंत्री हैं। बता दें कि उस समय पूरा देश कोरोना महामारी से निपटने और अर्थव्यवस्था में सुधार संबंधी सरकार की योजनाओं के बारे में जानना चाहता था। ऐसे संकट के समय में उन्होंने वित्तमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

नीता अंबानी ने कोविड के दौरान अस्पताल बनवाने में की मदद (Fortune India)

फॉर्च्यून इंडिया के अनुसार Nita Ambani के बारे में सूची में कहा गया है कि अप्रैल, 2020 में लॉकडाउन लगने के दौरान उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल की प्रबंधन टीम के साथ बैठक करके जाना कि कोरोना महामारी से गरीब कितना प्रभावित होगा। इसके बाद उन्होंने मुंबई में BMC के साथ मिलकर टीम बनाई, जिसे 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की जिम्मेदारी थी। फिर उसकी क्षमता बढ़ाकर 2,000 बेड कर दी गई। आॅक्सीजन आपूर्ति भी बढ़ाई गई और इलाज भी मुफ्त था।

पांच युवा शक्तिशाली महिलाओं में इशा टॉपर (Fortune India)

फॉर्च्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की निदेशक Isha Ambani (33) सबसे कम उम्र की सबसे शक्तिशाली महिला हैं। इस मामले में बायजू की सह-संस्थापक Divya Gokulnath (35) दूसरे स्थान पर और अभिनेत्री Priyanka Chopra Jonas (39) तीसरे स्थान पर हैं।

वहीं अमेजन प्राइम वीडियो की हेड आॅफ इंडिया ओरिजनल्स Aparna Purohit (42) और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रवर्तक Amira Shah (42) चौथी सबसे कम उम्र की पावरफुल महिलाएं हैं। इसी के साथ जूम वीडियो कम्युनिकेशंस की COO Aparna Bawa (43) पांचवें स्थान पर हैं।

Read More :PM Modi K Man Ki Bat मेरे लिए सत्ता नहीं देश की सेवा पहले

Read More : PM Modi – Foundation Stone Laying पुलिस ने विरोधियों को किया नजरबंद

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.