India News (इंडिया न्यूज़),Gorakhpur Railway Station Redevelopment: 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। लगभग 498 करोड़ की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा और विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।बता दें 7 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी गोरखपुर दौरे पर होंगे। रेलवे स्टेशन पर जहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं गोरखपुर जंक्शन को दो साल के अंदर यानी कि 2025 में हाईटेक करने का टारगेट भी तय कर दिया है। स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य स्टेशन को सिटी सेेंटर के रूप में विकसित करना और नगर के दोनों हिस्सों को आपस में जोडऩे का काम, यह सारी चीजें एक खास मॉडल के जरिए उन्हें दिखाया जाएगा। मॉडल तैयार करने में इंजीनियर लगाए गए हैैं।
7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। लगभग 498 करोड़ की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा और विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
![]()
Gorakhpur Railway Station Redevelopment
(प्रतीकात्मक चित्र) pic.twitter.com/Wt5itta3iU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2023
मॉडल के माध्यम से ही दिखाने का प्रयास होगा कि दोनों स्टेशनों के विकसित हो जाने के बाद स्टेशनों पर रूफ प्लाजा होने के साथ ही फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह के साथ ही स्थानीय उत्पाद के लिए क्या सुविधाए दी जाएंगी। यातायात की व्यवस्था की कैसे प्लानिंग की जा रही है। इसकी ब्रीफिंग होगी। स्टेशन के विकसित हो जाने के बाद मेट्रो सेवा, सिटी बस और अन्य ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा सीधे जंक्शन से जुड़ी बातें भी बताई जाएंगी। स्टेशन पुनर्निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग की तकनीकी व दिव्यांग फ्रेंडली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। ये स्टेशन इंटेलीजेंट बिल्डिंग की अवधारणा पर विकसित किए जाएंगे। इन इन स्टेशनों का विकास आगामी 40 से 50 वर्षों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। यह उन्हें जानकारी दी जाएगी
री-डेवलपमेंट के बाद मिलेगी सुविधा
ये भी पढ़ें – Bulldozer: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोज़र, देखें वीडियो