India News (इंडिया न्यूज),Viral Video: अक्सर मेट्रो से कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में इस बार भी एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दो प्रेमियों के बीच भीषण लड़ाई देखी जा सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि यह कपल झगड़े का वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। यहां एक प्रेमी जोड़ा किसी बात पर लड़ने लगा। वहीं जल्द ही ये लड़ाई मनोरंजन में बदल गई।
ये लड़ाई एक्शन, ड्रामा और इमोशन से भरपूर थी. मानो ये कोई बॉलीवुड फिल्म हो। अब इस लव बर्ड की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो में एक क्यूट लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर बहस हो जाती है। इस दौरान लड़की अपने बॉयफ्रेंड को कई बार मारती है। कई बार वो हाथ में लिए सामान से उसकी पिटाई करती है।
viral news
@gharkekalesh pic.twitter.com/sHAt6LqU31
— Arhant Shelby (@Arhantt_pvt) March 29, 2023
इस दौरान लड़का बार-बार उसे चुपचाप वहां से चले जाने के लिए कहता है। बीच में एक-दो बार लड़का लड़की पर हाथ भी उठा देता है। लेकिन लड़की भी चुप नहीं बैठती। आखिर में लड़की रोने लगती है। वो कहती है कि तुम बहुत गंदे लड़के हो। मेरी जिंदगी में दोबारा मत आना। मैं माँ को इसके बारे में बताऊँगी, देखो।