होम / Gold, Silver and Fuel Rate Today: दिल्ली में सोना और चांदी के भाव में गिरावट, ईंधन का भाव स्थिर, जानिए आज के दाम

Gold, Silver and Fuel Rate Today: दिल्ली में सोना और चांदी के भाव में गिरावट, ईंधन का भाव स्थिर, जानिए आज के दाम

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : February 13, 2023, 6:27 pm IST

नई दिल्ली (Gold, Silver and Fuel Rate Today: Gold and silver became cheaper) : अक्सर शेयर बाजारों में गिरावट के होने पर सोने के भाव में तेजी देखने को मिलती है लेकिन आज बाजार में गिरावट के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। साल की शुरुआत में दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई थी, क्योंकि शुरुआत में इक्विटी बाजारों में गिरावट आने से निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव सबसे ज्यादा 11 फरवरी को 300 रुपए बढ़ा था। वहीं चांदी के भाव में पिछले दस दिनों में 8 फरवरी को 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

  • दिल्ली में आज सोने का भाव
  • दिल्ली में आज चांदी का भाव
  • दिल्ली में ईंधन के दाम

दिल्ली में आज सोने का भाव

आज दिल्ली में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में आज 22 कैरेट 10 ग्राम (एक तोला) सोने का भाव 100 रुपए गिरकर 52,650 रुपए का हुआ। इसके अलावा 24 कैरेट 10 ग्राम (एक तोला) सोने का भाव आज 150 रुपए की गिरावट के साथ 57,380 रुपए का हुआ।

दिल्ली में आज चांदी का भाव

राजधानी में आज चांदी की चमक भी फीकी हुई है। दिल्ली में आज एक किलोग्राम चांदी के भाव में 500 रुपए की गिरावट आई है। आज दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी 70,000 का हुआ। कल की एक किलो चांदी का भाव 70,500 रुपए था।

दिल्ली में ईंधन के दाम

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए का मिल रहा है। इस दाम में पिछले 10 दिनों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है वहीं दिल्ली में एक लीटर डीजल 89.62 रुपए का मिल रहा है। डीजल के दामों में भी पिछले 10 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। अगर सीएनजी की बात करें तो दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी 79.56 रुपए का बिक रहा है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस कि किमत 1053 रुपए है। पिछले साल अगस्त 2022 से रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें :- Rupee Rate Today: डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 82.73 पर बंद हुआ रुपया, एशियाई बाजारों में रुपया का कमजोर रुख

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Noise Pop Buds सिंगल चार्ज में चलेगा 50 घंटे, भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स- Indianews
Mount Everest: माउंट एवरेस्ट को लेकर नेपाल के सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, चढ़ाई परमिट की सीमा तय करने का दिया आदेश -India News
Delhi High Court: शादीशुदा वयस्कों के बीच सहमति से बने यौन संबंध गलत नहीं, रेप केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला-Indianews
Best Powerbank: कम कीमत में पाएं ये बेस्ट पावरबैंक, एक बार में चार फोन की बैटरी होगी फुल चार्ज- Indianews
Sarkari Naukri 2024: SAIL में कई पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, यहां से करें जल्द आवेदन-Indianews
Israel Hamas War: इजरायल के विरुद्ध नहीं सुनेगा एक भी शब्द ये मुस्लिम देश, विरोधियों को कर रहा गिरफ्तार -India News
Nokia Phone: Nokia के ये फीचर फोन हुए लॉन्च, जानिए इनकी कीमत और फीचर्स- Indianews
ADVERTISEMENT