Hindi News / Indianews / Gyanvapi Survey Work Is Changed Due To Monday

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी सर्वे के समय में किया गया थोड़ा बदलाव, अब इतने घंटे होगा काम

India News (इंडिया न्यूज़), Gyanvapi Survey, वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। सर्वे का आज चौथा दिन हैं, लगातार सर्व चल रहा है। इस दौरान कई चीजें भी बरामद की गई है। लेकिन ज्ञानवापी परिसर में एएसआई टीम आज सुबह 10 बजे से सर्वे का काम शुरू किया। सर्वे […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Gyanvapi Survey, वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। सर्वे का आज चौथा दिन हैं, लगातार सर्व चल रहा है। इस दौरान कई चीजें भी बरामद की गई है। लेकिन ज्ञानवापी परिसर में एएसआई टीम आज सुबह 10 बजे से सर्वे का काम शुरू किया। सर्वे को लेकर समय में बदलाव सावन के सोमवार को देखते हुए किया गया है, सावन के सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार आते है, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

  • सोमवार के कारण हुआ
  • हर दिन 8 बजे शुरू होता है
  • कई चीजें बरामद

इससे पहले रविवार को ज्ञानवापी की सरंचना को पूरी तरह समझने के लिए सैटेलाइट के जरिए इसकी 3डी मैपिंग की गई। तीनों गुंबदों का सर्वे किया गया। रविवार को सर्वे का काम सुबह आठ बजे से पांच बजे तक चला था। सर्वे के दौरान ज्ञानवापी में एएसआई के 58 लोग, हिन्दू पक्ष से 8 लोग और मुस्लिम पक्ष से तीन लोग मौजदू रहे। कोर्ट के आदेशानुसार सर्वे की टीम को 2 सिंतबर तक रिपोर्ट देनी है।

‘सीने पर गोली चलाई..’, वक्फ बिल को लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, पूछ डाले तीखे सवाल

Gyanvapi Survey

गुंबदों में मिले आले

रविवार को ज्ञानवापी के गुंबदों का सर्वे किया गया, जिसमें इन गुंबदों की गोलाकार छत मिली है, जिस पर कई तरह के डिजाइन हैं। यहां की दीवारों में मंदिरों में दिखने वाली 20 से अधिक आले यानी दीवार में बना अलमारियां मिली है। इन आलों की संरचना व आसपास उभरे कुछ चिन्ह मिले हैं जिनकी 3डी मैपिंग की गई है.

अफवाह फैलाने का आरोप

मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है। अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सर्वे को लेकर मीडिया द्वारा कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है कि यहां हिन्दू प्रतीक मिले हैं। अगर इन्हें नहीं रोका गया तो मुस्लिम पक्ष इस सर्वे का बहिष्कार करेगा। हिन्दू पक्ष की ओर से सीता साहू ने सर्वे के बाद बाहर आकर मीडिया में बयान दिया था कि ज्ञानवापी के पश्चिमी दीवार पर देव प्रतिमाएं, कलश और कई हिन्दू प्रतीक चिन्ह मिले हैं।

यह भी पढ़े-

Tags:

Allahabad High CourtGyanvapi asi surveygyanvapi caseGyanvapi Masjid caseGyanvapi MosqueGyanvapi mosque caseGyanvapi Mosque Case VerdictGyanvapi Mosque Varanasiउत्तर प्रदेशज्ञानवापी केसयूपी न्यूज़वाराणसी
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue