India News(इंडिया न्यूज),Happy Birthday Nandita: बॉलीवुड की जानी मानी अभनेत्री नंदिता दास आज 54 साल की हो गई। नंदिता ने भले ही फिल्में ज्यादा नहीं की हैं लेकिन अपने गुण से देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। जानकारी के लिए बता दें कि, नंदिता दास का जन्म 1969 में मुंबई में हुआ था लेकिन उनका बचपन दिल्ली में बीता है। राजधानी के मिरांडा हाउस से उन्होंने पढ़ाई की। वह मशहूर उड़िया पेंटर जतिन दास की बेटी हैं। वहीं, उनकी मां एक लेखिका हैं। उन्होंने सोशल वर्क में मास्टर डिग्री हासिल की है।
नंदिता दास एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद सबसे पहले वह साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘फायर’ की वजह से चर्चा में आईं। फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी भी थीं। दोनों ने फिल्म समलैंगिक का किरदार निभाया था। जहां फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों के कई ऐसे सीन थे जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इस फिल्म के बाद वह ‘अर्थ’ और ‘बवंडर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वाटर में भी उन्हें कास्ट किया गया था।
Happy Birthday Nandita
इसके अलावा बता दें कि, नंदिता दास कि अभिनय के अलावा वह निर्देशन में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। फिल्म ‘फिराक’ का निर्देशन उन्होंने ही किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। साल 2019 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘मंटो’ लोगों को काफी पसंद आई थी। ॉफिल्म में नवाजुद्दीन की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। नंदिता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2002 में सौम्या सेन से शादी की थी लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। दोनों ने सात साल बाद तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में सुबोध मस्कारा से शादी की। दोनों का एक बेटा भी है।
ये भी पढ़े