India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया जारी है। ताजा आंकड़े के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव में सुबह 11 बजे तक 18.1 फीसदी मतदान हुई है। इस बीच जुलाना विधानसभा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर भाजपा प्रत्याशी कैप्टैन योगेश वैरागी के साथ धक्का मुक्की का आरोप लगा है। बता दें कि, इसी सीट से कांग्रेस ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को उम्मीदवार बनाया है।
जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट ने शनिवार को लोगों से महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली पार्टी के लिए वोट करने का आग्रह किया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट और उनके परिवार के सदस्य ने चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में मतदान किया। विनेश फोगाट ने वोट डालने के बाद एएनआई से कहा कि चुनाव हरियाणा के लोगों के लिए एक त्योहार की तरह है और यह राज्य के लिए एक बड़ा दिन होगा। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली पार्टी को वोट दें। आप सभी जानते हैं कि मैं किस पार्टी की बात कर रही हूं। जीत की उम्मीद हमेशा बनी रहती है, आज वोट करने का दिन है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने किसानों और अन्य लोगों के साथ जो किया, उसे लोग नहीं भूले हैं।
Haryana Assembly Election 2024: जुलाना में BJP प्रत्याशी के साथ धक्का मुक्की आरोप
हरियाणा में सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें क्या है ताजा अपडेट्स
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दस साल पहले जब वे मुख्यमंत्री थे, तब राज्य में खेलों का स्तर बहुत अच्छा था। बता दें कि, ओलंपिक पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किलोग्राम फाइनल से अयोग्य घोषित होने के बाद 6 सितंबर को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।