India News (इंडिया न्यूज),Haryana Government Portfolios:हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह, वित्त समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा किसी को चार, किसी को तीन तो किसी को दो विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल विज के पास तीन विभागों की जिम्मेदारी है। अरविंद कुमार शर्मा के पास चार विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसे में आइए जानते हैं किन मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला है।
इस बार हरियाणा में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। बीजेपी ने इस बार हरियाणा में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। उनके साथ 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले सैनी 12 मार्च 2024 को पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए थे।
CM Nayab Saini
हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। पिछले 10 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी ने हरियाणा में 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल को तीन सीटें मिली हैं। बाकी सीटें अन्य के खाते में गई हैं।
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने की ये कायराना हरकत, सुनकर खौल जाएगा देश के हर हिंदुओं का खून