India News (इंडिया न्यूज), Delhi-NCR Rain: शनिवार की शाम दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे लोगो को उमसभरी गर्मी से मिली राहत मिलने की उम्मीद है। IMD ने पहले ही रविवार तक राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार तक राजधानी में येलो अलर्ट (सावधान रहें) जारी किया है। इसके साथ ही अपने सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को मध्यम बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के नाउकास्ट में सुबह 10.15 बजे तक वैध उत्तर पश्चिमी एनसीआर को छोड़कर दिल्ली-एनसीआर के सभी क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Delhi Rain
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, आज यानी 27 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 27 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
Top News Kanwar Yatra पर आतंकी साया? कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बुलाए गए ATS के कमांडो