India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Pradesh: पिछले 24 घंटे से हिमाचल प्रदेश में लगातार मॉनसूनी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त है। प्रदेश में बारिश, बाढ़ और लेंडस्लाइड के कारण बड़ी घटनाएं हो रही हैं। कई जगह बढ़ की वजह से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब तक बारिश से हुए हादसों औऱ बाढ़ की वजह से 61 लोग अपनी जान गवा चुके हैं।
वहीं हिमाचल प्रदेश के मंड़ी जिले में इस वक्त बाढ़ और आपदा का माहौल है। जिले के बारे में जानकारी देते हुए मंड़ी की SP सौम्या सांबशिवन ने कहा, ‘ यहां सभी नदियां उफान पर हैं, बहुत ज्यादा उग्र स्थिति है। कई इमारतें, पुल जलमग्न हो चुके हैं। जहां-जहां लोगों को खतरा है वहां से हमने उन्हें निकाला है। अभी भी लोगों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया जारी है।” उन्होंने कहा कि जो लोग नदी के बिल्कुल पास रह रहे हैं ऐसे 80 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। नदी के निकट वाले घरों* को भी खाली कराया गया है। हम लगातार अभी इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
SP सौम्या सांबशिवन ने लोगों की मौत के बारे में कहा कि नदी के किनारे जितने घर थे वहां पर रहने वाले लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी काफी हद तक स्थिति कंट्रोल हुई है। कल से अभी तक 3-4 लोगों की मौत रिपोर्ट हुई है।
#WATCH नदी के किनारे जितने घर थे वहां पर रहने वाले लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी काफी हद तक स्थिति कंट्रोल हुई है। कल से अभी तक 3-4 लोगों की मौत रिपोर्ट हुई है: सौम्या सांबासिवन,पुलिस अधीक्षक, मंडी, हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/jUXJkZMrFh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023
बता दें कि हिमाचल के जिलें मंड़ी में इस वक्त ब्यास नदी अपने उफान में चल रही है। बारिश की वजह से नदी के जल स्तर बढ़ गया, जिसकी वजह से आस-पास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: मंडी में भारी बारिश की वजह से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा। वीडियो ड्रोन से लिया गया है। pic.twitter.com/vBwfKpEwQb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2023
मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड के चलते कई राजमार्ग ठप पड़े है। वहीं, बारिश सैलानियों के लिए भी आफत बनी हुई है। राजमार्ग बंद होने और ट्रफिक के चलते सैलानी फंस गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के नदी- नाले भी पूरे उफान में है। प्रदेश की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है।
यह भी पढे़-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.