होम / Holi 2024: भारत में रंगों का त्योहार मनाने के लिए 10 सबसे लोकप्रिय जगह

Holi 2024: भारत में रंगों का त्योहार मनाने के लिए 10 सबसे लोकप्रिय जगह

Raunak Kumar • LAST UPDATED : March 19, 2024, 8:59 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: भारत में रंगों का त्योहार बहुत ही खास होता है, जिसको हम होली के नाम से जानते हैं। इस त्योहार को हिंदुस्तान के अलावा दुनिया के कई अन्य हिस्सों में भी हिंदू समुदाय द्वारा मनाया जाता है। वहीं भारत में ऐसे कई खास जगह हैं जहां की होली सबसे खास होती है। क्योंकि उस जगह पर खास तरीके से रंगों के त्योहार को मनाया जाता है। इन जगहों पर होली एक दम खास और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। वहीं सबसे मशहूर होली मथुरा और बरसाना में खेली जाती है। यदि आपको भी घूमना पसंद है तो भारत में होली के समय घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहें ये हैं।

होली में भारत में घूमने के लिए खास जगहें:-

मथुरा और वृन्दावन, उत्तर प्रदेश: मथुरा भगवन श्रीकृष्ण का जन्मस्थान हैं। यहां की होली विश्व प्रसिद्ध है क्योंकि उत्सव में भाग लेने के लिए पूरे भारत ही नहीं दुनिया भर से लोग आते हैं। दरअसल, मथुरा अपने पारंपरिक और जीवंत होली समारोहों के लिए मशहूर हैं। जिनमें बरसाना और नंदगांव की लट्ठमार होली सबसे खास और प्रसिद्ध है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में मथुरा के पास बरसाना गांव की महिलाएं पड़ोसी गांव नंदगांव के पुरुषों को लाठियों से पीटती हैं, जिसे पूरी दुनिया लट्ठमार होली के रूप में जानती है। वहीं ये उत्सव होली के मुख्य दिन से लगभग एक सप्ताह पहले खेली जाती है। लट्ठमार होली के अलावा बरसाना का लड्डू होली भी मशहूर है। जिसमें चारों ओर मिठाइयाँ फेंकी जाती हैं और राधा और कृष्ण से संबंधित गीत गाए जाते हैं।

जयपुर, राजस्थान: गुलाबी शहर यानी जयपुर में होली बड़े ही खास अंदाज़ में मनाया जाता है। यहां हाथी महोत्सव और शाही जुलूस जैसे कार्यक्रमों से इस त्योहार की भव्यता बढ़ है। इस वजह से जयपुर के होली समारोह को “हाथी महोत्सव” के रूप में जाना जाता है। दरअसल, यहां हाथियों को रंगने के साथ-साथ रंगों से सजाया भी जाता है, उसके बाद उनको जुलूस में ले जाया जाता है।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश का एक और शहर जहां की होली बड़ी खास होती है। वो जगह है दुनिया के सबसे आध्यात्मिक शहरों में से एक बनारस और वाराणसी। यहां की आध्यात्मिक होली दुनिया भर में खूब प्रसिद्ध है। वाराणसी में गंगा नदी के घाट अनुष्ठानों, अलाव और जीवंत रंगों से जगमगाते हैं।

ये भी पढ़ें:- Mumbai Water Cut Update: मुंबई में पानी आपूर्ति में होगी कटौती, जानिए बीएमसी ने क्यों उठाया ये कदम?

हम्पी, कर्नाटक: दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य का प्राचीन शहर हम्पी अपने होली मनाने के तरीके की वजह से प्रसिद्ध है। जहां लोग रंगों के साथ खेलने और आश्चर्यजनक खंडहरों और मंदिरों के बीच पारंपरिक संगीत और नृत्य प्रदर्शन का आनंद लेने के लिए इकट्ठा होते हैं।

दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली का होली भी घूमने वालो को खूब पसंद आएगा। यहां होली के दौरान पारंपरिक पार्टियां, संगीत उत्सव और शहर भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। जिसमें लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और पारंपरिक संगीत पर नृत्य करते हैं।

पुष्कर, राजस्थान: राजस्थान के एक शहर जहां की होली सैलानियों को भाएगी। वो जगह है पुष्कर जहां ऊंट दौड़, सांस्कृतिक प्रदर्शन और उत्सव आपके होली समारोह को एक अनूठा स्पर्श देते हैं।

ये भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए खास, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

मुंबई, महाराष्ट्र: हिंदुस्तान का व्यावसायिक राजधानी या फिर कहें सपनों का शहर मुंबई का होली खास अंदाज़ में मनाया जाता है। फिल्म सिटी के विभिन्न इलाकों में सड़क पार्टियों, नृत्य कार्यक्रमों और जीवंत रंगों के साथ होली मनता है। यदि आप दिल से बॉलीवुड प्रशंसक हैं, तो आप भी मुंबई में फिल्मी समारोह को लाइव देखें।

उदयपुर, राजस्थान: मरुस्थली राज्य का एक और शहर जहां का होली आपको खूब पसंद आएगा। हम बात कर रहे है उदयपुर जहां के महाराजा भी होली समारोह में भाग लेते हैं। शाही होली समारोह के लिए सिटी पैलेस और अन्य विरासत स्थलों को जाना जाता है। उदयपुर में होली लोक संगीत और नृत्य के साथ होती है। इस राजसी जगह का अनुभव बेशक शाही है।

आनंदपुर साहिब, पंजाब: पंजाब के इस शहर में होली का अनुभव सिख धर्म के नजरिए से देखने को मिलता है। आनंदपुर साहिब अपने होला मोहल्ला समारोहों के लिए प्रसिद्ध, जिसमें मार्शल आर्ट प्रदर्शन, नकली लड़ाई और जीवंत रंग शामिल हैं। इस दौरान सिख निहंगों को देखना रोमांचकारी होता है। यह एक बेहद रंगीन त्योहार है जहां निहंग अपने नीले/भगवा कपड़े पहनकर बेहद ग्रहणशील भीड़ के सामने अपने हथियारों के साथ नकली लड़ाई में शामिल होते हैं।

शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल का यह छोटा सा शहर जहां सांस्कृतिक प्रदर्शन, नृत्य और गीतों के साथ रवींद्रनाथ टैगोर से प्रेरित बसंत उत्सव मनाया जाता है। नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय का घर, यहां होली उत्सव को बसंत उत्सव के रूप में जाना जाता है। जिसमें छात्र और संकाय सदस्य संगीत, नृत्य और कविता का सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हैं।

ये भी पढ़ें:- असली सोने से बने आउटफिट में महारानी लुक में दिखीं Radhika Merchant, हस्ताक्षर सेरेमनी में दिखीं गॉर्जियस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT