Hindi News / Indianews / Holika Dahan 2023 This Year It Will Be Auspicious Time For Holika Dahan And Bhadra Kaal Will Start At This Time

Holika Dahan 2023: इस साल होलिका दहन के लिए ये होगा शुभ मुहूर्त और इस समय शुरु होगा भद्रा काल

होलिका दहन का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को पड़ता है।  इसके अगले दिन रंगों केे साथ होली खेली जाती है। हर साल होलिका दहन पर भद्रा काल जरुर देखा जाता है शास्त्रों में होलिका दहन को लेकर कहा गया है कि ये पर्व भद्रा रहित पूर्णिमा की रात को मनाना उत्तम रहता है। […]

BY: Divya Gautam • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

होलिका दहन का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को पड़ता है।  इसके अगले दिन रंगों केे साथ होली खेली जाती है। हर साल होलिका दहन पर भद्रा काल जरुर देखा जाता है शास्त्रों में होलिका दहन को लेकर कहा गया है कि ये पर्व भद्रा रहित पूर्णिमा की रात को मनाना उत्तम रहता है।

होलिका दहन 2023 में कब?

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 18 मिनट से 7 मार्च 2023 मंगलवार को शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। शास्त्रो के अनुसार होलिका दहन का त्योहार 7 मार्च को ही मनाया जाएगा। भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिये उत्तम मानी जाती है।

‘हम इसकी जांच कर रहे हैं…’ Trump के 21 मिलियन डॉलर वाले दावे पर S Jaishankar ने दिया बड़ा बयान, जाने किस पर गिरेगी जांच की गाज

होलिका दहन 2023 भद्रा काल समय

इस साल होलिका दहन 7 मार्च को है और भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा पंचांग के अनुसार साल 2023 में होलिका दहन पर भद्रा का साया नहीं है।

भद्रा पुँछा – 01:02-02:19

भद्रा मुखा – 02:19-04:28

होलिका दहन 2023 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार 7 मार्च को प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी और इस दिन भद्रा भी नहीं रहेगा। ऐसे में7 मार्च को होलिका दहन किया जाना उत्तम रहेगा। होलिका दहन के लिए 7 मार्च को शाम 06.31 से रात 08.58 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

ये भी पढ़े- Bollywood News: गीतकार जावेद अखतर ने 26/11 के हमले पर दिया करारा जवाब, कंगना रनौत ने भी की तारीफ

Tags:

"Holika Dahan 2023HoliHoli 2023HOLIKA DAHANहोलिका दहनहोलिका दहन 2023होली

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue