इंडिया न्यूज पटना :
Honey Trap इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की सूचना पर बिहार आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने रविवार को राजधानी पटना के पास एक इलाके में बड़ी कामयाबी हासिल की। उसने Danapur इलाके से सेना के जवान को गिरफ्तार किया है।
Honey Trap Army jawan arrested in Bihar on charges of espionage
आरोपी Ganesh Kumar Mukesh पर आरोप हे कि वह खुद को नेवी की मेडिकल टीम का स्टाफ बताने वाली पाकिस्तानी महिला को खुफिया जानकारी मुहैया करवा रहा था। वह फील्ड इन्फार्मेशन पड़ोसी देश की एक महिला को फोन पर सारी सूचनाएं उपलब्ध करवाता था। उस पर कुछ गोपनीय दस्तावेज साझा करने के भी आरोप लगे हैं।
हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार जवान ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म कबुल कर लिया है। वह नालंदा का रहने वाला और उसकी अभी Pune में पोस्टिंग है। जवान से खगौल थाने में आईबी, सेना के अधिकारी और एटीएस पूछताछ कर रहे हैं। नालंदा जिले के अस्थावां गांव निवासी गणेश सेना में मेडिकल कोर का जवान है। जवान पर यह भी आरोप है कि वह गोपनीय दस्तावेज भी पाकिस्तानी महिला से साझा करता था। आईबी की रिपोर्ट पर छठ के दो दिन पहले से ही बिहार एटीएस की टीम जवान के पीछे लगी थी। पुष्टि होने पर रविवार को उसकी गिरफ्तारी की गई। उसपर गुप्त जानकारी साझा करने का आरोप है।
सूत्रों की मानें तो उसने पाकिस्तानी महिला के साथ कई अहम जानकारी साझा करने की बात को स्वीकार किया है। बताया जाता है कि महिला से दो साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। तब वह राजस्थान के जोधपुर में था। पाकिस्तानी महिला ने खुद को नेवी की मेडिकल टीम का स्टाफ बताया था। बता दें कि मामले की जानकारी आइबी ने बिहार एटीएस को दी थी। गुप्त सूचना मिलने पर रविवार की दोपहर एटीएस ने दानापुर इलाके से जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपित को खगौल थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।
Read More: Pakistani Drone अब गुरदासपुर जिले में सीमा पर दिखा ड्रोन