<

खाते में अबतक नहीं क्रेडिट हुए महतारी वंदन योजना के 1 हजार रुपये? ऐसे स्टेटस चेक कर लगाएं पता

इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में कुछ राशि डालकर उनकी मदद की जाती है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर महतारी वंदन योजना क्या है और आप किस तरह से इसका लाभ उठा सकते हैं.

Mahatari Vandan Yojana: सरकार द्वारा सैकड़ों ऐसी योजनाएं निकाली गई हैं, जिसका लाभ उठाकर आप हर महीने कुछ पैसे कमा सकते हैं. देखा जाए तो बहुत से लोग, जो वास्तव में इसके पात्रा हैं उन्हें जानकारी के अभाव में कई बार इसका लाभ नहीं मिल पाता है. ऐसे ही सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना को लागू किया गया है. हालांकि, यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को दी गई है.

इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में कुछ राशि डालकर उनकी मदद की जाती है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर महतारी वंदन योजना क्या है और आप किस तरह से इसका लाभ उठा सकते हैं. 

क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक स्कीम है, जिसके तहत हर महीने महिलाओं के खाते मे एक हजार रुपये ट्रांस्फर किए जाते हैं. यह योजना खासतौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये यानि सालाना 12000 रुपये देकर महिलाओं की मदद करती है. हालांकि, यह योजना विवाहित महिलाओं के लिए है ताकि वे अपने परिवार का पालन, पोषण करके खुद को मजबूत बना सके. 

पैसे नहीं आने पर क्या करें?

कई बार इस योजना के तहत कुछ महिलाओं की किश्त रुक जाती है और उनके खाते तक पैसे नहीं पहुंच पाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ऐसे में  आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं. इसके लिए आपको हेल्प डेस्क नंबर नंबर +91771-2220006  पर काॅल कर करना है. इसके अलावा आप इस योजना के लिए बनाई गई वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाकर भी कंट्रोल रूम नंबर पता कर सकते हैं. उम्मीद है इसके बाद आपकी समस्या का हल हो सकता है. 

स्टेटस चेक कर लगाएं पता

अगर आपके पैसे अभी तक खाते में नहीं आए हैं तो यह भी हो सकता है कि इस योजना में से आपका नाम हट गया हो. इसलिए आपको महतारी वंदन योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन एवं भुगतान स्थिति पर क्लिक करना है और अपना मोबाइल नंबर डालकर आप जानकारी चेक कर सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST