Hindi News / Indianews / Husband Cheating Wife Sister In Law Used To Sleep With Husband And Wife Such A Dark Truth Came Out After 4 Years The Womans Dreams Were Shattered As Soon As She Heard It

पति-पत्नी के साथ सोती थी ननद, 4 साल बाद सामने आया ऐसा काला सच, सुनते ही टूट गए महिला के अरमान

Husband Cheating Wife: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने परिवार की मर्जी से शादी की। लेकिन उसके पति ने चार साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए।

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Husband Cheating Wife: आज के समय में हर लड़की की चाहत होती है कि वो शादी करके अपना परिवार बढ़ाए। लेकिन ये हर किसी की किस्मत में नहीं होता। दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने परिवार की मर्जी से शादी की। लेकिन उसके पति ने चार साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वहीं पहले तो पति बहाना बनाता रहा कि उसका इलाज चल रहा है। परंतु जब महिला ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। तब ससुराल वालों ने बहू पर नजर रखनी शुरू कर दी ताकि वो कोई हंगामा न करे। यहां तक ​​कि रात में ननद अपने भाई और भाभी के कमरे में सोने लगी।

भाई-भाभी के साथ सोने लगी ननद

दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ ताकि बहू पर हर वक्त कड़ी नजर रखी जा सके। फिर एक दिन जब बहू कुछ सामान खरीदने बाजार गई तो उसने अपने पति को ऐसी हालत में देखा कि वो दंग रह गई। दरअसल, पति महिलाओं के कपड़े पहने किन्नरों के झुंड के साथ घूम रहा था। ये देखकर महिला के होश उड़ गए और उसने बाजार में खूब हंगामा किया। फिर पति ने उसे बताया कि वो एक इवेंट कंपनी में काम करता है, इसीलिए वह इस पोशाक में घूम रहा है। जिसके बाद महिला ने पति की बात नहीं मानी। वह रोती हुई अपने ससुराल पहुंची। ससुराल वालों को पूरी बात बताई। लेकिन यहां उसके साथ उल्टा हुआ। उसके ससुराल वालों ने उसे खूब डांटा और धमकाया। फिर उसके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी।

‘क्या सनातन एक गंदा धर्म है?’ ममता बनर्जी के बयान पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, भड़काऊ भाषण देने का लगाया आरोप

Husband Cheating Wife: पति-पत्नी के साथ सोती थी ननद

महाराष्‍ट्र में विपक्षी पार्टियों को लगा एक और झटका, अब विधानसभा में नहीं मिलेगा यह अहम पद, जानें क्या हैं कारण?

चार साल तक नहीं बना संबंध

बता दें कि, आरोप यह भी है कि ससुराल वाले महिला से 2 लाख रुपए और एक स्कूटी की भी मांग कर रहे थे। इसके बाद महिला एक दिन ससुराल से भागकर सीधे थाने आ गई। यहां उसने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दरअसल, साल 2020 में एक महिला की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी में महिला के परिवार वालों ने लाखों रुपए का सामान और दहेज दिया था। लेकिन, शादी के चार साल तक पति-पत्नी के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं बने। पत्नी ने पूछा तो पति ने कहा कि वह डॉक्टर से इलाज करा रहा है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसकी ननद को भी अपने कमरे में सोने के लिए भेजना शुरू कर दिया।

सच्चाई जान उड़े होश

साथ ही आरोप है कि कई बार महिला को खाना भी नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं, कई बार उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। वहीं पति को महिलाओं की पोशाक में देखने के बाद महिला को यह समझते देर नहीं लगी कि उसका पति उसके साथ सेक्स क्यों नहीं करता। वहीं अब मामला थाने पहुंच गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। ससुराल वालों से पूछताछ की जाएगी। आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जीत के बाद भी झारखंड में हारी कांग्रेस! हेमंत सोरेन ने दिया ऐसा तगड़ा झटका, अब राहुल गांधी हो गए चारों खाने चित?

Tags:

crime newsGwalior NewsIndia newsindianewslatest india newsMadhya Pradesh NewsNewsindiatoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue