<
Categories: देश

रिपब्लिक डे पर झंडा फहराने के बाद टीना डाबी ने किया ऐसा काम, वीडियो देख दंग रह गए लोग; सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है UPSC टॉपर

Tina Dabi Republic Day Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाड़मेर की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट टीना डाबी दिख रही हैं. यह वीडियो रिपब्लिक डे पर झंडा फहराने के बाद का है.

Tina Dabi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाड़मेर की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट टीना डाबी दिख रही हैं. यह वीडियो रिपब्लिक डे पर झंडा फहराने के बाद का है. टीना डाबी वही ऑफिसर हैं जिन्होंने कभी UPSC एग्जाम में टॉप किया था और अक्सर अपनी काबिलियत और काम की वजह से चर्चा में रहती हैं. हालांकि, इस बार वजह कोई एडमिनिस्ट्रेटिव फैसला नहीं, बल्कि एक इवेंट के दौरान का एक छोटा सा पल है जो कैमरे में कैद हो गया.

वायरल वीडियो में क्या है?

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि झंडा फहराने के बाद जब सैल्यूट करने का समय आता है तो डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट एक पल के लिए कन्फ्यूज हो जाती हैं कि किस तरफ खड़ी हों. वह एक बार मुड़ती हैं, फिर सैल्यूट करती हैं. इस छोटे से सीन ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को @CuteAaruhi4 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था. वीडियो पोस्ट होते ही हजारों लोगों ने इसे देखा, शेयर किया और अपने-अपने तरीके से इस पर रिएक्ट किया. कुछ यूज़र्स ने मज़ेदार कमेंट्स किए. एक ने लिखा, “मैडम को कैमरे की इतनी आदत हो गई है कि वह जिधर देखती है, उधर मुड़ जाती हैं.” 

दूसरों ने इसे एक आम इंसानी गलती बताया और कहा कि ऐसे प्रोग्राम में जल्दबाजी या प्रेशर में अक्सर ऐसी छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं. इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है. एक तरफ कुछ लोग इसे मज़ाक में ले रहे हैं और हल्के-फुल्के कमेंट्स कर रहे हैं. दूसरी तरफ, कई यूज़र्स का कहना है कि एक छोटी सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है. कुछ ने तो यह भी कहा कि अधिकारी भी इंसान होते हैं और कभी-कभी उनसे छोटी-मोटी गलतियां हो सकती हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST