<
Categories: देश

ICAI CA Result 2025: आज जारी होंगे सीए सितंबर परीक्षा के नतीजे, जानें कब और कहां देखें रिजल्ट

ICAI CA September 2025 Result: अगर आपने भी सितंबर 2025 में CA की परीक्षा दी थी, तो आज दोपहर और शाम के बीच अपने रिजल्ट की जानकारी ज़रूर चेक करें.

CA Result 2025: देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 3 नवंबर 2025 को सीए (CA) फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम जारी करने जा रहा है. सितंबर 2025 में आयोजित इन परीक्षाओं के नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए अब राहत की खबर है.

ICAI CA September 2025 Result कब आएगा?

ICAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर यह पुष्टि की है कि CA सितंबर 2025 के रिजल्ट आज जारी किए जाएंगे. CA Final और Intermediate का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे के आसपास घोषित किया जाएगा, वहीं, CA Foundation का रिजल्ट शाम 5 बजे तक जारी होने की संभावना है. उम्मीदवार अपने कोर्स के अनुसार निर्धारित समय पर परिणाम देख सकेंगे.

कहां देखें रिजल्ट?

ICAI ने साफ किया है कि रिजल्ट केवल दो आधिकारिक वेबसाइटों पर ही अपलोड किए जाएंगे —

  • icai.org
  • icai.nic.in

छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) की आवश्यकता होगी.

रिजल्ट चेक करने का तरीका (Step-by-Step Guide)

  • सबसे पहले icai.nic.in या icai.org पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “Results” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अपने कोर्स (CA Final, Intermediate या Foundation) के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, पिन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा कोड को भरें.
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा — इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

कब हुई थी CA परीक्षा?

सितंबर 2025 में आयोजित इन परीक्षाओं का शेड्यूल इस प्रकार था —

  • CA Foundation: 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025
  • CA Intermediate: ग्रुप 1 – 4, 7, 9 सितंबर | ग्रुप 2 – 11, 13, 15 सितंबर
  • CA Final: ग्रुप 1 – 3, 6, 8 सितंबर | ग्रुप 2 – 10, 12, 14 सितंबर
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST