होम / Monsoon Update: इस बार कितनी होगी बारिश? IMD ने मानसून को लेकर जारी किया नया अपडेट

Monsoon Update: इस बार कितनी होगी बारिश? IMD ने मानसून को लेकर जारी किया नया अपडेट

Sailesh Chandra • LAST UPDATED : April 11, 2023, 3:34 pm IST

Monsoon Update: भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज एक बार फिर देश में मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। IMD का कहना है कि देश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है। उन्होंने हालांकि कहा कि मानसून के दौरान अल नीनो की स्थिति बन सकती है लेकिन सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) और उत्तरी गोलार्ध पर कम बर्फ पड़ने से इन स्थितियों का मुकाबला करने में मदद मिल सकती है।

मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद है। महापात्र ने कहा कि अल नीनो की स्थिति मानसून के मौसम के दौरान विकसित होने की संभावना है और इसका प्रभाव दूसरी छमाही में महसूस किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बारिश के सामान्य और सामान्य से ज्यादा होने की 67 फीसदी संभावना है।

उन्होंने बताया कि फरवरी मार्च 2023 के दौरान उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में बर्फ से ढके क्षेत्र सामान्य से कम रहे हैं। यह पूर्वानुमान कृषि क्षेत्र के लिए राहत की खबर है। कृषि क्षेत्र फसलों की पैदावार के लिए मुख्य रूप से मानसून की बारिश पर ही निर्भर रहता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया, “भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है। यह दीर्घावधि औसत का 96 फीसदी (इसमें पांच प्रतिशत ऊपर नीचे हो सकता) है। दीर्घावधि औसत 87 सेंमी है।”

Also Read

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Blood Pressure: ज्यादा नमक हो सकती है बी.पी की वजह, जाने इससे बचने के उपाय -Indianews
Met Gala 2024: कब और कहां देखें भारत में मेट गाला रेड कार्पेट लाइवस्ट्रीम, यहां जाने -Indianews
इंडस्ट्री में अपमानित किए जाने पर परेशान हुए Karan Johar, पोस्ट शेयर कर जताया दुख -Indianews
Dehradun News: धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, 3 दिनों में 5 लोगों की मौत, अल्मोडा मंदिर तक फैली आग; कई उड़ानें प्रभावित- indianews
T20 World Cup: वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप पर मंडरा रहा संकट! इस आतंकी संगठन से मिली धमकी-Indianews
Sharmin Segal को Janhvi-Sara के साथ बचपन के दिनों की आई याद, शेयर की पोस्ट -Indianews
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, भारतीय महिला और पुरुष 4×400 मीटर रिले टीम ने किया क्वालीफाई-Indianews
ADVERTISEMENT