India News(इंडिया न्यूज), IND vs ZIM 1st T20I Live UPDATE: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला आज, शनिवार (6 जून) को हरारे में खेला जा रहा है मुकाबले में भारत ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। अब भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 116 रन बनाने होंगे।
बल्लेबाज | गेंदबाज | रन बनाए | विकेट पतन | |
अभिषेक शर्मा | कैच-वेलिंगटन मसाकाद्जा | ब्रायन बेनेट | 0 | 1-0 |
ऋतुराज गायकवाड़ | कैच- इनोसेंट काइया | ब्लेसिंग मुजारबानी | 7 | 2-15 |
रियान पराग | कैच-ब्रैंडन मावुता | टेंडाई चतारा | 2 | 3-22 |
रिंकू सिंह | कैच- ब्रायन बेनेट | टेंडाई चतारा | 0 | 4-22 |
ध्रुव जुरेल | कैच-वेस्ली मधेवेरे | ल्यूक जोंगवे | 7 | 5-43 |
शुभमन गिल | बोल्ड | सिकंदर रजा | 31 | 6-47 |
रवि बिश्नोई | एलबीडब्ल्यू | सिकंदर रजा | 9 | 7-61 |
आवेश खान | कैच- सिकंदर रजा | वेलिंगटन मसाकाद्जा | 16 | 8-84 |
मुकेश कुमार | बोल्ड | सिकंदर रजा | 0 | 9-86 |
ind vs zim live update
बल्लेबाज | गेंदबाज | रन बनाए | विकेट पतन | |
इनोसेंट कइया | बोल्ड | मुकेश कुमार | 0 | 1-6 |
ब्रायन बेनेट | बोल्ड | रवि बिश्नोई | 23 | 2-40 |
वेस्ली मधेवेरे | बोल्ड | रवि बिश्नोई | 21 | 3-51 |
सिकंदर रजा | कैच-रवि बिश्नोई | आवेश खान | 17 | 4-74 |
जोनाथन कैम्पबेल | रनआउट | ———- | 0 | 5-74 |
डियोन मायर्स | कॉट एंड बोल्ड | वॉशिंगटन सुंदर | 23 | 6-89 |
वेलिंगटन मसाकाद्जा | स्टम्प-ध्रुव जुरेल | वॉशिंगटन सुंदर | 0 | 7-89 |
ल्यूक जोंगवे | एलबीडब्ल्यू | रवि बिश्नोई | 1 | 8-90 |
ब्लेसिंग मुजारबानी | बोल्ड | रवि बिश्नोई | 0 | 9-90 |
भारत को आठवां झटका आवेश खान के रूप में लगा। उन्हें वेलिंग्टन ने रजा के हाथों कैच कराया। इस मुकाबले में वह सिर्फ 16 रन बना सके। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मुकेश कुमार और वाशिंगटन सुंदर उतरे हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/8 है।
भारत को सातवां झटका 61 रन के स्कोर पर लगा। सिकंदर रजा ने रवि बिश्नोई को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आवेश खान उतरे हैं।
भारत को छठा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। उन्हें कप्तान सिकंदर रजा ने बोल्ड किया। वह 29 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रवि बिश्नोई उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/6 है।
भारत को पांचवां झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा। उन्हें जोंगवे ने मधवेरे के हाथों कैच कराया। डेब्यू मैच में जुरेल सिर्फ छह रन बना सके।
भारत को चौथा झटका रिंकू सिंह के रूप में लगा। उन्हें चतारा ने बेनेट के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ध्रुव जुरेल उतरे हैं। यह उनका डेब्यू मैच हैं।
डेब्यू मैच में रियान पराग सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। उन्हें चतारा ने आउट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल मौजूद हैं।
भारत को दूसरा झटका 15 रन के स्कोर पर लगा। ऋतुराज गायकवाड़ को मुजरबानी ने काया के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रियान पराग उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
डेब्यू मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें बेनेट ने मसकद्जा के हाथों कैच आउट कराया। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 0/1 है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ उतरे हैं।
90 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे का नौवां विकेट भी गिर गया। रवि बिश्नोई ने 16वें ओवर में ल्यूक और ब्लेसिंग को आउट किया।
74 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे के दो और विकेट गिर गए। पहले कप्तान सिकंदर रजा को आवेश खान ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। इसके बाद जॉनथन कैंपबेल को सुंदर ने रन आउट कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्लाव मदनडे उतरे हैं।
जिम्बाब्वे को तीसरा झटका वेस्ले मधवेरे के रूप में 51 रन के स्कोर पर लगा। रवि बिश्नोई ने उन्हें आठवें ओवर में बोल्ड कर दिया। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डियोन मायर्स उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सिकंदर रजा मौजूद हैं।
जिम्बाब्वे को दूसरा झटका 40 रन के स्कोर पर लगा। रवि बिश्नोई ने ब्रायन बेनेट को बोल्ड किया। बह 15 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान सिकंदर रजा उतरे हैं।
जिम्बाब्वे को पहला झटका छह रन के स्कोर पर लगा। मुकेश कुमार ने इनोसेंट काया को बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
जिम्बाब्वे: तदिवनाशे मारुमनी, इनोसेंट काया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदनडे (विकेट कीपर), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तेंदई चतारा।
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की लिए तीन खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। इनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल शामिल हैं।