Hindi News / Indianews / India And Neighboring Countries Trade What Does India Buy From Pakistan And China Here Is The Complete List Of Trade Between Neighboring Countries

 पाकिस्तान और चीन से क्या खरीदता है India? ये रही पड़ोसी देशों के बीच व्यापार की पूरी लिस्ट

India and Neighboring Countries Trade: दोनों देशों के बीच समस्याओं के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार जारी है। अगर पाकिस्तान से खरीदी जाने वाली चीजों की बात करें तो सबसे पहला नाम सेंधा नमक का आता है।

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), India and Neighboring Countries Trade: भारत से अलग होने के बाद से ही हमारे देश के पाकिस्तान से रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों में अक्सर तनाव पैदा होता रहता है, लेकिन फिर भी दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बने हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मन देशों के साथ किन चीजों का व्यापार करता है? आइए जानते हैं।

पाकिस्तान से क्या खरीदता है भारत ?

बता दें कि, दोनों देशों के बीच समस्याओं के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार जारी है। अगर पाकिस्तान से खरीदी जाने वाली चीजों की बात करें तो सबसे पहला नाम सेंधा नमक का आता है। सेंधा नमक के लिए भारत पूरी तरह से पाकिस्तान पर निर्भर है। भारत में व्रत में सेंधा नमक का खूब इस्तेमाल होता है, आपको बता दें कि इसकी आपूर्ति पूरी तरह से पाकिस्तान से होती है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी, कपास और धातु यौगिक, सल्फर, पत्थर और चूना भी भारत में खूब बिकता है। इसके अलावा हमारे चश्मे में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिक्स भी पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में आते हैं। इसके साथ ही भारत चमड़े के सामान, फल, सिएटल, ऑर्गेनिक केमिकल भी पाकिस्तान से आयात करता है।

‘दिल में दर्द है…’ ईद पर फिलिस्तीन के लिए छलका महबूबा मुफ्ती का दर्द, भारत में मुसलमानों की स्थिति पर कही ये बात

भारत और पड़ोसी देशों के बीच व्यापार

RG कर मामले के बाद यह अस्पताल सिखा रहा महिला स्टाफ को सेल्फ डिफेंस, जानकर चौक जाएंगे

भारत चीन से इन वस्तुओं का करता है आयात

भारत चीन से कई तरह की वस्तुओं का आयात करता है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान, परमाणु रिएक्टर, बॉयलर, जैविक रसायन, प्लास्टिक के सामान, उर्वरक, वाहन से संबंधित सामान, रासायनिक उत्पाद, लोहा और इस्पात तथा एल्युमीनियम शामिल हैं। वर्ष 2021-22 में भारत ने चीन से लगभग 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे, जिसमें विद्युत मशीनरी, उपकरण, स्पेयर पार्ट्स, साउंड रिकॉर्डर, टेलीविजन तथा कई अन्य चीजें शामिल थीं। चीन से आयातित वस्तुओं में विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक सामान, फार्मास्यूटिकल्स तथा अन्य जैविक रसायन 70% से अधिक हैं।

भारत और पड़ोसी देशों के बीच व्यापार

  • बांग्लादेश: भारत बांग्लादेश से कपड़ा और रसायन खरीदता है। बांग्लादेश का कपड़ा उद्योग भारतीय फैशन और कपड़ा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
  • नेपाल: भारत को नेपाल से अदरक और मसाले जैसे कुछ कृषि उत्पाद मिलते हैं। नेपाल की कृषि उपज की विविधता और गुणवत्ता का भारतीय बाजार में महत्वपूर्ण स्थान है।
  • म्यांमार: भारत म्यांमार से चाय और काले कागज जैसी कृषि उपज का आयात करता है।
  • गुजरात में 24 नदियां खतरे के निशान पर, PM ने लिया स्थिति का जायजा, बाढ़ से अब तक कितनी मौते?

Tags:

FactsGKIndiaindianewspakistantrending Newsइंडिया न्यूजपाकिस्तानभारत
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue