Hindi News / Indianews / India International Trade Fair Which Is Being Held From 14 November To 27 November 2024 At Bharat Mandapam Showcases Mamta Devi Paintings From Bihar

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ममता देवी की मधुबनी पेंटिंग्स का प्रभावशाली प्रदर्शन

India International Trade Fair: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जो 14 नवम्बर से 27 नवम्बर 2024 तक भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है, एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इस प्रदर्शनी में ममता देवी ने अपनी विविधतापूर्ण पेंटिंग्स को प्रस्तुत किया है, जिसमें वे प्रकृति, देवी-देवताओं, भारतीय लोककथाओं और पारंपरिक मिथकों को अपने रंगों और डिजाइनों के माध्यम से जीवंत करती हैं।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), India International Trade Fair: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जो 14 नवम्बर से 27 नवम्बर 2024 तक भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है, एक महत्वपूर्ण आयोजन है। जहां देश-विदेश के शिल्पकार और कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मेले में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि अपने पारंपरिक और आधुनिक शिल्प कौशल को साझा कर रहे हैं। इस वर्ष विशेष रूप से बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग की कलाकार ममता देवी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है।

बिहार की रहने वाली है ममता देवी

मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिला जितवारपुर की रहने वाली ममता देवी, जिन्हें अपनी उत्कृष्ट कला के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (2016) और नारी सशक्तिकरण पुरस्कार (2017) से सम्मानित किया गया है, इस मेले में बिहार मंडप हॉल 2 में अपनी पेंटिंग्स प्रदर्शित कर रही हैं। ममता देवी ने अपनी कला को केवल देश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शित किया है, और उनकी पेंटिंग्स मलेशिया, जापान जैसे देशों में भी सराही जा चुकी हैं।

कुछ छुपा रहे हैं जस्टिस यशवंत वर्मा! दिल्ली पुलिस को घर पहुंचकर क्यों सील करना पड़ा ‘सबसे बड़ा सबूत’?

India International Trade Fair(ममता देवी की मधुबनी पेंटिंग्स की हुई प्रदर्शनी)

PKL-11: लगातार 4 हार के बाद तमिल थलाइवाज ने चखा जीत का स्वाद, बंगाल वारियर्स को 15 अंकों से दी पटखनी

बिहार की प्रसिद्द शिल्प है मधुबनी पेंटिंग

जो बिहार के एक पारंपरिक शिल्प के रूप में जानी जाती है, ममता देवी ने इसे एक नया रूप और वैश्विक पहचान दी है। उनकी पेंटिंग्स में धार्मिक, सांस्कृतिक, और सामाजिक विषयों की गहरी अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। ममता देवी का कार्य एक प्रेरणा स्रोत है, जो न केवल कला प्रेमियों के लिए, बल्कि महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। ममता देवी ने लगभग 100 से अधिक महिलाओं को मुफ्त मिथिला पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया है और उन्हें आगे रोज़गार प्रदान कर रही हैं।

चेहरे पर कॉफी लगाने से मिलते हैं ये 6 फायदे, जान कर आप भी स्किन केयर में कर लेंगे शामिल

ममता देवी ने प्रस्तुत किया ये पेंटिंग्स

इस प्रदर्शनी में ममता देवी ने अपनी विविधतापूर्ण पेंटिंग्स को प्रस्तुत किया है, जिसमें वे प्रकृति, देवी-देवताओं, भारतीय लोककथाओं और पारंपरिक मिथकों को अपने रंगों और डिजाइनों के माध्यम से जीवंत करती हैं। उनकी कला में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल, परंपरागत शैलियों का पालन और उनकी व्यक्तिगत संवेदनाओं का समावेश एक विशेष आकर्षण पैदा करता है। ममता देवी का यह योगदान सिर्फ कला के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को दुनिया भर में प्रस्तुत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

शरीर में सड़ चुके लिवर की सफाई करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, जम चुका फैट पिघल कर होगा तुरंत बाहर

Tags:

Bharat MandapambiharIndia newsindianewslatest newslatest news in hindiइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue