Hindi News / Indianews / India News Manch 2023 Maluk Nagar Told The Truth About The Incident That Happened In Parliament On The Stage Raised Questions On Security Arrangements

India News Manch 2023: मंच पर संसद में घटे घटना की मलूक नागर ने बताई सच्चाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाया सवाल

India News(इंडिया न्यूज),India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इसकी शुरुआत आज से यानि 13 दिसंबर से हो गई है जो कि 15 दिसंबर, 2023 तक चलने वाली […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इसकी शुरुआत आज से यानि 13 दिसंबर से हो गई है जो कि 15 दिसंबर, 2023 तक चलने वाली है। वहीं आज इंडिया न्यूज मंच पर बसपा सांसद मलूक नागर का आगमन हुआ जिसके साथ ही उनसे सवाल आज संसद पर हुए हमले को लेकर किए गए। जिसके बाद नागर ने आज की घटना को लेकर पूरी बातें बताई।

कैसे और कब हुआ हमला?

बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि, जीरो काल में पांच मिनट बचे थे। तभी पीछे से धड़ाम की आवाज आई। मैंने पीछे देखा। एक युवक कूद के नीचे आ गया था। जहां राजनाथ सिंह और अश्विनी वैष्णव बैठे हुए थे। इसी बीच दूसरा युवक भी कूदकर नीचे आ गया। जंप करते-करते एक युवक आने लगा। मैं और कुछ सांसद उसे पकड़ने के लिए दौड़े। तभी मन में एक डर भी आया कि, कहीं ये कोई हथियार न निकाल ले। इसलिए हमने उसे समय रहते पकड़ लिया।

इंडियन आर्मी के डर से लोकल घर में घुसे 3 आतंकी, भूखे राक्षसों ने ठूंस-ठूंस कर खाया खाना और फिर…

India News Manch 2023

पिछली घटना को दोहराने का डर

इसके साथ ही मलूक नागर ने कहा कि, ऐसा लगा कि 13 तारीख को जो 2001 में घटना हुआ था उसी तारीख को दूसरी घटना घट रही है। उस दिन तो उसे संसद के बाहर रोक लिए गए थे लेकिन ये अंदर आ गए। तो डर था कि, इनके पास हथियार होंगे। तो इसलिए मैने सोचा कि किसी तरह इनको भाग करके पकड़ो और इन्हें गोली चलाने का मौका ना दें।

“लगा जूता फेंक रहा है”

इसके बाद मलूक नागर ने कहा कि, जैसे ही हम उसे पकड़ने के लिए भागे तो लगा कि, जूता फेंकेगा। लेकिन जूता में से कुछ निकाला जिसे वो गैस बॉंम्ब निकाल कर फेंका।

घटना बहुत बड़ी थी- नागर

वहीं मलूक नागर ने आगे कहा कि, वास्तव में देखा जाए तो घटना बहुत बड़ी थी। जब वो पैर में गैस बॉम्ब ले गया। तो हो सकता था कि, हथियार भी ले जा सकता था। तो देखा जाएं तो ये बहुत बड़ी घटना थी।

अपराधियों की पिटाई

इसके साथ ही नागर ने कहा कि, पकड़ने के बाद फिर हमारे साथ चार-पांच एमपी और आगए और फिर हमने उनकी पिटाई कर दी।

ये भी पढ़े

Tags:

India News Manch 2023
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue