India News(इंडिया न्यूज),India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इसकी शुरुआत आज से यानि 13 दिसंबर से हो गई है। जो कि 15 दिसंबर, 2023 तक चलेगा। जिसके बाद अब इंडिया न्यूज के मंच पर एनसीपी(अजित गुट) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल का आगमन हुआ। जिसके साथ ही उन्होने कहा कि, पीएम मोदी देश के लिए अच्छा काम कर रहे है।
इसके साथ ही आगे बोलते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि, इसमें कोई दोहराई नहीं है कि, पीएम मोदी ने देश के लिए अच्छा काम किया है। आप देखेंगे गी जिस तरह से पीएम मोदी ने विदेश में भारत को दर्शाया है वो काबिले तारीफ है।
India News Manch 2023
इंडिया न्यूज के मंच पर एनसीपी (अजित गुट) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने अपने आगमन के साथ ही कहां कि, सब जानते है कि, देश की सबसे बड़ी हिंदुत्व की पार्टी शिवसेना है। लेकिन आज उनके विचारधारा को लेकर लोग उन्हें भूलते जा रहे है।
जब प्रफुल्ल पटेल से सवाल किया गया कि, क्या पीएम मोदी के टक्कर में विपक्ष का कोई नेता है तो पटेल ने कहा कि, आपको भी पता है कि, कांग्रेस परिवार की पार्टी है। सब जानते है कि,पार्टी कौन चला रहा है। यहां बैठे बच्चें भी जानते है कि, पार्टी को दिशा निर्देश कौन दे रहा है।
इसके साथ ही प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी के अलावा विपक्ष में ऐसी कौन सी पार्टी है जो अपने राज्य से बाहर है। ममता बनर्जी बंगाल की नेता है, स्टालिन हमारे अच्छे मित्र है लेकिन वो तमिलनाडू के नेता है। इसी कारण आपकी ये सारी बातें गौर करनी पड़ेगी।
वहीं आगे कहते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि, मै ये कहते हुए माफी मांगता हूं कि, कांग्रेस अब अपने दिशा से भटक चुकी है। आप बताएं कि, लोग अब इंडिया गठबंधन को गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे है। जिसका कारण साफ है कि, आप इन दिनों के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन देख ले। राजस्थान एमपी और छत्तीसगढ़ लोग अब गंभीरता से नहीं ले रही है।
ये भी पढ़े