<
Categories: देश

Video: ‘छोटा सा मुद्दा उठाकर फॉल्स नैरेटिव गढ़े जाते हैं’, केंद्रीय मंत्री Gajendra Shekhawat ने विपक्ष पर साधा निशाना

Gajendra Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'इंडिया न्यूज़ मंच 2025' में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की.

Gajendra Shekhawat: दो दिवसीय ‘इंडिया न्यूज़ मंच 2025’ कॉन्क्लेव के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिरकत की. उन्होंने इस दौरान सरकार और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि देश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं. इन बदलावों को हर कोई महसूस कर रहा है. परिवर्तन देखकर ही लोगों का सरकार पर भरोसा बढा है. सरकार पर भरोसा बढ़ने से संस्कृति पर सम्मान बढ़ा. 

‘हम अपनी संस्कृति का सम्मान हम करेंगे तो दुनिया भी करेगी’

उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से क्लियर रोडमैप था. हमें अपने विरासत का संरक्षण करते हुए विकसित होना है. हम अपनी जड़ों के साथ जुड़ते हुए आधुनिक भारत का निर्माण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में सांस्कृतिक पुनरुद्धार हुआ है. ये सिर्फ एक संकेत नहीं है बल्कि राम का मतलब सनातन है. उन्होंने कहा कि जब हम अपनी संस्कृति का सम्मान हम करेंगे तो दुनिया भी करेगी. 

‘संस्कृति की बात करते हैं तो ट्रोल करने लगते हैं’

उन्होंने कहा कि हम ऐसी सरकार बना रहे हैं जिसमें राम राज्य भी जुड़ा रहे और लोगों का सर्वांगीण विकास भी होता रहे. इसकी परिधि में ही सरकार काम कर रही है. हालांकि सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार पूरी तरह से धर्म के ऊपर फोकस करती है, जो गलत है. जो लोग ऐसी टिप्पणी करते हैं और सोच रखते हैं, मुझे उनकी मानसिकता पर तरस आता है. हम अपनी संस्कृति की बात करते हैं तो ट्रोल करने लगते हैं. भगवान राम के बाण से समुद्र सुखाने की बात करो, तो ट्रोल होगा.

‘विदेशी ताकत भारत के पुनर्जागरण से परेशान’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदेशी ताकतें भारत के पुनर्जागरण से परेशान हैं. वे भारत के विकास को रोकने के लिए लगतार कोशिश कर रही हैं. वहीं उन्होंने देश में आतंकी हमलों पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया में हमले होते तो सियासत नहीं होती है. हमारे देश में किसी भी हमले को लेकर सियासत शुरू कर दी जाती है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार के बारे में कोई फॉल्स नैरेटिव फैलाया जा रहा है, तो इसको तोड़ने की जिम्मेदारी सरकार की है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:27:30 IST

सबक नहीं सीखा! कप्तान श्रेयस अय्यर ने दोहराई बड़ी गलती, तो BCCI ने लिया एक्शन, PBKS टीम को मिली ये सजा

Punjab Kings Team Fined: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में पंजाब किंग्स…

Last Updated: April 4, 2026 10:25:04 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:23:35 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:22:41 IST

Delhi Metro: यात्री कृपया ध्यान दें! अब 3 बजे से चलेगी Delhi Metro; जानें क्यों किया गया बड़ा बदलाव?

DMRC New Rule: हाल ही में Delhi Metro को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया…

Last Updated: April 4, 2026 09:59:30 IST

DC vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच में बादलों की एंट्री! क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच, कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 10:17:40 IST