<
Categories: देश

इंडिया-ओमान के बीच बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट, 98% एक्सपोर्ट किए गए सामान पर नहीं देना होगा टैक्स

पीएम नरेन्द्र मोदी ने इंडिया-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए बताया कि अब भारत के 98 फीसदी निर्यात पर किसी तरह का टैक्स नहीं देना होगा.

India-Oman Agreement: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को मध्य पूर्व में स्थित ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहे. इस दौरान पीएम को ओमान के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया. भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी पर समझौता हुआ. इसके तहत भारत के 98 फीसदी एक्सपोर्ट किए गए सामान को ओमान में शुल्क मुक्त पहुंचाया जा सकेगा. ओमान में आयोजित इंडिया-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस बात की घोषणा की. उन्होंन कहा कि दोनों देशों के बीच हुआ ये व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता दोनों देशों के बिज़नेस और इनवेस्टमेंट संबंधों को नई दिशा और ऊर्जा देगा.

सदियों पुरानी समुद्री व्यापारिक रिश्ते का जिक्र

पीएम मोदी ने इंडिया-ओमान बिजनेस फोरम में संबोधन के दौरान ओमान के साथ भारत की सदियों पुरानी समुद्री व्यापारिक रिश्तों का जिक्र किया. उन्हों ने कहा कि दशकों से मंडवी से मस्कट तक फैले समुद्री व्यापारिक संबंध वर्तमान में भी दोनों देशों के बीच मजबूत कारोबारी रिश्तों की नींव है. दोनों देशों के बीच सात दशक से राजनयिक संबंध हैं. ये आपसी भरोसा और दोस्ती का प्रतीक है. 

98 फीसदी निर्यात पर नहीं लगेगा टैक्स

भारत-ओमान के बीच हुए इस फ्री ट्रेड समझौते के तहत अब भारत के 98 फीसदी निर्यात पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगेगा. अब भारत से एक्सपोर्ट किया गया 988 फीसदी सामान शुल्क मुक्त ओमान पहुंचेगा. इस समझौते में टेक्सटाइल, कृषषि उत्पाद और लेदर गुड्स शामिल हैं. 

‘भारत-ओमान के साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट’

पीएम ने इस समझौते को भारत-ओमान के साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट बताते हुए इसे साकार करने की अपील है. इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार को नई गति मिलेगी और इंवेस्टर्स में भरोसा बढ़ेगा. पीएम मोदी ने कहा कि बीते सालों में भारत तेजी से आर्थिक मोर्चे पर विकास कर रहा है. पॉलिसी रिफॉर्म्स, बेहतर शासन और इन्वेस्ट्रों के भरोसे के दम पर भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है. दुनियाभर में चल रही अनिश्चितताओं के बाद भी भारत तेजी से विकास कर रहा है. बीती तिमाही में 8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो उसकी मजबूती को दर्शाता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST