Hindi News / Indianews / India Reads Riot Act To Maldives Wants Errant Ministers Dismissed

Maldives Controversy: विवादित टिप्पणी को लेकर भारत ने की दोषी मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग

India News (इंडिया न्यूज), Maldives Controversy: मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहिब को तलब किया है। मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहिब दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Maldives Controversy: मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहिब को तलब किया है। मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहिब दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय पहुंचे। पीएम मोदी के खिलाफ बयानों पर मंत्रियों की टिप्पणी पर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है।

मंत्रियों को किया जाना चाहिए बर्खास्त 

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि मदिवियन उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को बताया गया कि चूंकि मालदीव ने द्विपक्षीय संबंध खराब कर दिए गए हैं, इसलिए इसे सुधारने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति मुइज्जू पर है। दूत पर यह भी दबाव डाला गया कि तीन कनिष्ठ मंत्रियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए, न कि केवल निलंबित किया जाना चाहिए।

कल वक्फ को लेकर होने वाला है कुछ बड़ा, सुप्रीम कोर्ट ने आज नहीं पास किया अंतरिम आदेश, हिंसा को लेकर कही ये बात

PM Modi

पीएम मोदी को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी 

आपको बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भारत ने यह मुद्दा मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया था। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया।

 टिप्पणियों को लेकर मालदीव सरकार ने जारी किया बयान

भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा कि यह उनकी निजी राय है। मंत्री की टिप्पणियाँ मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। मंत्रियों के अपमानजनक बयानों के बाद भारत में मालदीव का विरोध शुरू हो गया। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने सोशल मीडिया पर मालदीव का विरोध किया।

मालदीव के लिए सभी उड़ानों की बुकिंग बंद

मालूम हो कि रविवार को भारत में सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने अपनी रद्द की गई हवाई यात्रा और होटल बुकिंग के कथित स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए। सोमवार को भारतीय ट्रैवल दिग्गज EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी उड़ानों की बुकिंग बंद कर दी। इसके बाद माना जा रहा है कि इस विवाद से मालदीव के पर्यटन को बड़ा झटका लग सकता है।

ये भी पढ़ें-

Tags:

MaldivesNarendra ModiSocial Media
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue