Hindi News / Indianews / Indian Navy Navy Will Continue Surveillance In The Arabian Sea And Gulf Of Aden The Plans Of The Enemies Will Be Thwarted

Indian Navy: भारतीय नौसेना दुश्मनों के लिए बनी आफत, अरब सागर और अदन की खाड़ी में निगरानी जारी

India News, (इंडिया न्यूज), Indian Navy: भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा, उसके जहाज और विमान निगरानी और समुद्री सुरक्षा अभियान बढ़ाना जारी रखेंगे। पिछले सप्ताह में, क्षेत्र में तैनात नौसैनिक कार्य समूहों ने बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वाली नौकाओं और अन्य जहाजों की जांच की है। नौसेना ने बढ़ाई समुद्री निगरानी  पिछले महीने पोरबंदर […]

BY: Rajesh kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News, (इंडिया न्यूज), Indian Navy: भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा, उसके जहाज और विमान निगरानी और समुद्री सुरक्षा अभियान बढ़ाना जारी रखेंगे। पिछले सप्ताह में, क्षेत्र में तैनात नौसैनिक कार्य समूहों ने बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वाली नौकाओं और अन्य जहाजों की जांच की है।

नौसेना ने बढ़ाई समुद्री निगरानी 

पिछले महीने पोरबंदर तट से 220 समुद्री मील दूर एमवी केम प्लूटो को ड्रोन से निशाना बनाने सहित व्यापारिक जहाजों पर हमलों की घटनाओं के मद्देनजर नौसेना ने समुद्री निगरानी बढ़ा दी है।

अब ग्राहकों से सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकेंगे रेस्तरां और होटल , दिल्ली HC ने सुनाया बड़ा फैसला

समुद्री सुरक्षा अभियान को जारी रखेंगे

भारतीय नौसेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारतीय नौसेना समुद्री गश्ती विमानों और पायलट रहित विमानों से लगातार इलाके की निगरानी कर रही है. भारतीय नौसेना भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के भीतर निगरानी को मजबूत करने के लिए तटरक्षक बल के साथ भी समन्वय कर रही है।

विगत दिनों में हुई कई समुद्री घटनाएं

पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान लाल सागर, अदन की खाड़ी और मध्य/उत्तरी अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों के साथ होने वाली समुद्री सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। भारतीय तट से लगभग 700 समुद्री मील दूर एमवी रुएन पर समुद्री डकैती की घटना और पोरबंदर से लगभग 220 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एमवी केम प्लूटो पर हाल ही में हुआ ड्रोन हमला भारतीय ईईजेड के निकट होने वाली समुद्री घटनाओं में बदलाव का संकेत देते हैं।

सुरक्षा बल के स्तर में भी वृद्धि की गई

इन घटनाओं के जवाब में, भारतीय नौसेना ने मध्य/उत्तरी अरब सागर में समुद्री निगरानी से संबंधित प्रयासों में काफी वृद्धि की है और बल के स्तर में भी वृद्धि की है। समुद्री सुरक्षा अभियान संचालित करने और किसी भी घटना की स्थिति में व्यापारिक जहाजों को सहायता प्रदान करने हेतु विध्वंसक और युद्धपोत वाले कार्य समूहों को तैनात किया गया है। संपूर्ण समुद्री क्षेत्र से संबंधित स्थिति से अवगत रहने हेतु लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों और आरपीए द्वारा हवाई निगरानी को बढ़ाया गया है। ईईजेड की प्रभावी निगरानी के लिए, भारतीय नौसेना तटरक्षक बल के साथ घनिष्ठ समन्वय करते हुए कार्य कर रही है।

राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए भारतीय नौसेना द्वारा समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में व्यापारिक नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ेंः-

Tags:

Arabian Seaindian navy
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
Advertisement · Scroll to continue