Nepal Protest: भारत और नेपाल के बीच जहां सीमाओं का संबंध है वहीं वैवाहिक संबंधों का सिलसिला भी काफी लंबे समय से चला आ रहा है। आइए जानते हैं कि हर साल कितनी नेपाली महिलाएं शादी के बाद भारत आती हैं और कौन सा राज्य इस मामले में आगे है?
nepali woman
Nepal Girls: नेपाल में बढ़ते Gen Z के विरोध प्रदर्शनों ने भारत को भी दहशत में डाल दिया है. बढ़ती हिंसा को देखते हुए भारत ने नेपाल सीमा पर सुरक्षा को बढ़ा दिया है. वहीं भारत और नेपाल के बीच 1,850 किलोमीटर लंबी साझा सीमा वाले राज्यों में सिक्किम के अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. लेकिन भारत और नेपाल का रिश्ता कुछ खास है. बल्कि रोटी-बेटी के रिश्ते से भी गहरा है. यह प्रक्रिया दोनों देशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को और मज़बूत करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने भारतीय पुरुष नेपाली महिलाओं से शादी करते हैं और इस मामले में कौन सा राज्य सबसे आगे है? चलिए आज इस सवाल का जवाब भी जान लेते हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा और सांस्कृतिक समानताओं की वजह से दोनों देशों के लोगों के बीच वैवाहिक संबंध लंबे समय से चला आ रहा है. लेकिन इस विषय पर सटीक और आधिकारिक आंकड़े नहीं मिल पाया है. लेकिन अलग-अलग रिपोर्टों और अध्ययनों के आधार पर, यह अनुमान लगाया गया है कि हर साल सैकड़ों भारतीय पुरुष नेपाली महिलाओं से शादी रचाते हैं. खासकर भारत के उन राज्यों में, जो नेपाल की सीमा से सटे हैं. जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल, ऐसे विवाहों की संख्या काफी अधिक है.
अगर नेपाली लड़कियों से शादी के मामले में भारत के किस राज्य की बात आती है, तो बिहार का नाम सबसे पहले आता है। बिहार के अलग-अलग जिले जैसे सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और मधुबनी नेपाल की सीमा से सटे हैं। इन इलाकों में नेपाली महिलाओं से शादी करने का चलन बहुत पुराना है। हर साल सैकड़ों नेपाली लड़कियां शादी कर बिहार में आ जाती हैं.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…