Live
Search
Home > Business News > India AI Impact Summit 2026: भारत ने बनाया स्वदेशी Robot Dog, बेंगलुरु के स्टार्टअप ने पेश किया रोबोट डॉग PARAM, जानें खासियत

India AI Impact Summit 2026: भारत ने बनाया स्वदेशी Robot Dog, बेंगलुरु के स्टार्टअप ने पेश किया रोबोट डॉग PARAM, जानें खासियत

जनरल ऑटोनॉमी नामक इस स्टार्टअप ने रोबोट डॉग बनाकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. इस रोबोट डॉग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-19 16:17:49

Mobile Ads 1x1

PARAM Robot Dog: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोडॉग को लेकर चर्चा काफी तेज है. यह रोबोडॉग न केवल भारत बल्कि, दुनियाभर में चर्चा का हिस्सा बना हुआ है. ऐसे में गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. कहा जा रहा है  कि यह यूनिवर्सिटी चीनी रोबोट को अपना बताकर पेश कर रही है. हालांकि, यूनिवर्सिटी का सच सामने आ गया है. लेकिन, ऐसे में अब बेंगलुरु स्थित एक भारतीय स्टार्टअप द्वारा खुद का रोबोट डॉग बनाए जाने की बात सामने आ रही है.

जनरल ऑटोनॉमी नामक इस स्टार्टअप ने रोबोट डॉग बनाकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. इस रोबोट डॉग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

रोबोडॉग का नाम रखा गया ‘Param’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु की इस कंपनी ने अपने रोबोडॉग का नाम ‘Param’ रखा है. हाल ही में स्टार्टअप जेनरल ऑटोनोमी (General Autonomy) सामने आया है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह कोई विदेशी रोबोट नहीं बल्कि भारत में बनाया गया रोबोट डॉग है. कंपनी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘Enough of this nonsense! पेश है PARAM. जो भारत का रोबोट डॉग है इसे कहीं से असेंबल नहीं किया गया है और न ही कहीं से लाया गया है. यह भारत में बना है और भारतीय नागरिकों द्वारा बनाया गया रोबोट डॉग है. 

भारत में तैयार किया गया रोबोट 

मिली जानकारी के मुताबिक परम एक चार पैरों से चलने वाला रोबोट डॉग है. इसे भारतीय इंजीनियरों की टीम ने मिलकर तैयार किया गया है. इस रोबोट का डिजाइन भारत में ही तैयार किया गया है. कंपनी के मुताबिक मैकेनिकल डिजाइन, सॉफ्टवेयर और कंट्रोल सिस्टम आदि को भी भारत में ही तैयार किया गया है. हालांकि, इस रोबोट में कुछ पुर्जे या पार्ट्स विदेशों से भी लिए गए हैं. 

किन खूबियों के साथ बना है ये रोबोट? 

माना जा रहा है कि यह रोबोट डॉग कई फीचर्स और खूबियों के साथ आता है. यह रोबोट ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने की क्षमता रखता है साथ ही साथ भारी सामान उठाने में भी योग्य है. 4 पैरों से चलने वाले इस रोबोट का इस्तेमाल डिफेंस, ऑपरेशन, रिसर्च मिशन और इंडस्ट्रियल इंस्पेक्शन जैसी जगहों पर किया जाता है. मशीनों के फंसने पर उन्हें निकालने में भी यह रोबोट काफी उपयोगी माना जा रहा है.

MORE NEWS

Home > Business News > India AI Impact Summit 2026: भारत ने बनाया स्वदेशी Robot Dog, बेंगलुरु के स्टार्टअप ने पेश किया रोबोट डॉग PARAM, जानें खासियत

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-19 16:17:49

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS