<

IPL 2026 से पहले फ्रेंचाईजी के लिए मुसीबत, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दिया धोखा, कैसे उबरेगी टीम मैनेजमेंट?

Injured Australian Pacers: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मुकाबलों से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों ने फ्रेंचाईजी को टेंशन दे दिया है. लिस्ट में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी हैं जो टूर्नामेंट के पहले कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं. जबकि नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) के नए सीजन की शुरुआत से पहले फैंस और आईपीएल की कई टीमों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के चार प्रमुख तेज गेंदबाज इस बार टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिससे कई टीमों की तैयारी पर असर पड़ सकता है. इन प्लेयर्स की लिस्ट में 1 खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से भी बाहर हो चुका है. लिस्ट में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन एलिस जैसे खिलाड़ी हैं.

सबसे पहले सनराइरजर्स हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस आईपीएल के पहले कुछ मैचों से बाहर रहेंगे. उनकी जगह टीम की कप्तानी ईशान किशन को दी गई है. इसके अलावा दिल्ली के गेंदबाज मिचेल स्टार्क और आरसीबी के जोश हेजलवुड आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. उनकी फिटनेस पर अभी सवाल हैं इसलिए वह शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेंगे. ये तीनों खिलाड़ी दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं लेकिन उनकी टीमों के लिए अब टेंशन पैदा हो गई है.

नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर

इसके अलावा एक और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन एलिस के भी पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है. उनकी गैरमौजूदगी से टीमों के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर काफी असर पड़ेगा. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह इस साल खेलने वाले थे.  इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का सबसे ज्यादा असर डेथ ओवरों में देखने को मिल सकता है, जहां इन गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम होती है. आईपीएल में अक्सर मैच आखिरी ओवरों में ही तय होते हैं, और ऐसे में अनुभवी गेंदबाजों की कमी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.

फ्रेंचाईजी को अपनानी होगी नई रणनीति

अब फ्रेंचाइजी टीमों को अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा और युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देने पड़ सकते हैं. यह उन नए खिलाड़ियों के लिए भी सुनहरा मौका होगा, जो खुद को साबित करना चाहते हैं और बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं. आईपीएल हमेशा से ही दुनिया के टॉप खिलाड़ियों का मंच रहा है, लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की कमी से टूर्नामेंट थोड़ा अलग नजर आ सकता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

वैशाली में हुआ दर्दनाक हादसा! भोज खाने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, 11 बच्चों की मौत

वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…

Last Updated: October 13, 2026 22:21:53 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST