Hindi News / Indianews / Ipl Mega Auction 2022

IPL Mega Auction 2022: 12-13 को बंग्लुरू में, क्या इतिहास की है सबसे बड़ी नीलामी?

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी (ipl auction 2022 date) 12 और 13 फरवरी को बंग्लुरू में होने वाली है। यह आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी नीलामी होगी। इसमें 590 खिलाड़ी दांव पर लगे हैं और सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने टीमों के लिए कागजी गणित […]

BY: Suman Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी (ipl auction 2022 date) 12 और 13 फरवरी को बंग्लुरू में होने वाली है। यह आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी नीलामी होगी। इसमें 590 खिलाड़ी दांव पर लगे हैं और सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने टीमों के लिए कागजी गणित करने में व्यस्त हैं। आईपीएल 2022 दो नई टीमों के साथ आ रहा है। यानी अब 10 फ्रेंचाइजी के बीच मुकाबले होंगे। इस बार लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीमों को आईपीएल में शामिल किया गया है। तो आइए जानते हैं आईपीएल 2022 मेगा आक्शन के बारे में।

IPL Mega Auction 2022

‘काम नहीं करते देते…’, राहुल गांधी ने अपनी पार्टी में खोजा चोर तो ये क्या बोल गईं अहमद पटेल के बेटी!

IPL Mega Auction 2022

कितने खिलाड़ियों ने करवाया था रजिस्ट्रेशन? 

आईपीएल 2022 यानी सीजन-15 के लिए नीलामी 12 फरवरी और 13 फरवरी को बंग्लुरू में की जाएगी। इस बार आईपीएल में 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी थे। लेकिन आईपीएल नीलामी के लिए बीसीसीआई ने कुल 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी के लिए 228 कैप्ड खिलाड़ी, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी और सात असोसिएट देशों से हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी वे होते हैं, जिन्होंने अब तक अपने देश के लिए इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

कितने देशों के खिलाड़ी नीलामी में शामिल? (IPL Mega Auction 2022)

नीलामी में 370 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 14 देशों के 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया के 47 खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के 34 खिलाड़ी, साउथ अफ्रीका के 33 खिलाड़ी, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 24-24 खिलाड़ी, श्रीलंका के 23 खिलाड़ी, अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी, बांग्लादेश और आयरलैंड के 5-5 खिलाड़ी, नामीबिया के 3, स्कॉटलैंड के 3 और नेपाल, यूएसए और जिम्बॉम्बे के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

क्या है खिलाड़ियों के लिए बेस प्राइस? (IPL Mega Auction 2022)

  • आईपीएल नीलामी में ( ipl auction players list 2022 base price) दो करोड़ रुपए सबसे ज्यादा बेस प्राइस रखी गई है। (ipl auction players price list) इसका मतलब है कि इस बेस प्राइस में शामिल खिलाड़ियों की बोली दो करोड़ रुपए से शुरू होगी। कुल 17 भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइस में रखा गया है।
  • वहीं इस बार की नीलामी में 2 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बेस प्राइस कैटेगरी में 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 2 करोड़ प्राइस ब्रेकेट में आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 9-9, साउथ अफ्रीका के 5, वेस्टइंडीज के 3, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के 2-2 और अफगानिस्तान का एक खिलाड़ी शामिल है।

कौन-कौन सी कैटेगरी हैं? ( what are the categories)

दो करोड़ रुपए के बाद 1.5 करोड़ रुपए और एक करोड़ रुपए की कैटेगरी हैं। 1.5 करोड़ रुपए की कैटेगरी में 20 खिलाड़ी और एक करोड़ रुपए की कैटेगरी में 34 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा 50 लाख और 20 लाख बेस प्राइस वाली कैटेगरी भी हो सकती हैं।

पुरानी टीमों ने किसे किया रिटेन, दो नई टीमों ने किसे खरीदा?

आठ पुरानी टीमों के पास नीलामी से पहले ही अपनी टीमों में शामिल खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखने यानी रिटेन करने का मौका था। वहीं दो नई टीमों के पास नीलामी से पहले कुछ खिलाड़ियों को खरीदने का मौका था। नीलामी से पहले आठ टीमों ने कुल मिलाकर 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि दो नई टीमों ने छह खिलाड़ियों को साइन किया।

आईपीएल में कौन सी हैं दो नई टीमें? ( Which are the two new teams in IPL)

आईपीएल 2022 में दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद नजर आएंगी। लखनऊ ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है, जबकि अहमदाबाद ने हार्दिक पंड्या को कप्तान चुना है। लखनऊ ने नीलामी से पहले राहुल के अलावा मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को साइन किया है। वहीं अहमदाबाद ने पंड्या के अलावा, राशिद खान और शुभमन गिल को चुना है। लखनऊ को संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपए और अहमदाबाद को सीवीसी कैटिपल ग्रुप ने 5625 करोड़ रुपए में खरीदा है।

क्या था खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम?

इस बार की नीलामी के लिए रिटेन के नियम अनुसार एक टीम अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थी। किसी भी टीम को अधिकतम 3 भारतीय खिलाड़ियों और 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत थी। साथ ही कोई भी टीम अधिकतम 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थी।

टीमों के पास नीलामी के लिए कितना था रुपया?

प्रत्येक टीम के पास नीलामी के लिए 90 करोड़ रुपए का थे। इनमें से नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने या साइन करने पर खर्च हुए पैसे घट जाते हैं और बाकी बची रकम से ही टीमें नीलामी में हिस्सा लेंगी।

How many players are young and old? (IPL Mega Auction 2022)

आईपीएल 2022 नीलामी में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान के 17 साल के स्पिनर नूर अहमद हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र में बिग बैश लीग में डेब्यू किया था। वहीं साउथ अफ्रीका के 42 वर्षीय स्पिनर इमरान ताहिर इस साल की नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

क्या राइट टू मैच कार्ड का होगा इस्तेमाल? (IPL Mega Auction 2022)

  • नहीं, इस बार की नीलामी में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, क्योंकि दो टीमें पहली बार आईपीएल खेलेंगी, ऐसे में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल उनके साथ पक्षपातपूर्ण होगा।
  • आरटीएम के जरिए कोई भी टीम रिलीज हुए खिलाड़ी को नीलामी के दौरान दोबारा खरीद सकती है। लेकिन इसके लिए टीम को नीलामी में खिलाड़ी को मिल रही अधिकतम कीमत देनी होती है। हालांकि टीमें आरटीएम का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य नहीं होती हैं।

READ ALSO: Virat Kohli Gave Tips To IND U-19 Team: विराट कोहली ने अंडर-19 प्लेयर्स को दिए जीत के टिप्स

Read More : Mayank Agarwal Added In Indian Squad भारतीय खेमे में कोरोना केस मिलने के बाद मयंक अग्रवाल को किया गया टीम में शामिल

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

IPL auction 2022 dateIPL Mega Auction 2022

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue