सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां देखा जा सकता है कि एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं. हालांकि, यह दावा केवल सोशल मीडिया पर ही किया जा रहा है कि लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं.
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के बीच अब भारत में LPG गैस के दाम बढ़ गए हैं. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई हैं. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहों के बीच अब भारत में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत होने की बात कही जा रही है. इस बीच भारत में एलपीजी की संभावित कमी को लेकर भी लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां देखा जा सकता है कि एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं. हालांकि, यह दावा केवल सोशल मीडिया पर ही किया जा रहा है कि लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं.
लोगों में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) का डर सबसे पहले तो अफवाहों की वजह से है. जैसे यूपी में पेट्रोल-डीजल को लेकर कुछ लोगों ने अफवाहों पर भरोसा कर लिया उसी तरह कुछ लोगों में डर है कि कहीं घरेलू सिलेंडर की सप्लाई बंद न हो जाए. देखा जाए तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनिया के गैस शिपमेंट का बड़ा हिस्सा होकर गुजरता है. यह रास्ता फारस की खाड़ी को इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ता है और यह एक समुद्री रास्ता है. भारत द्वारा मिडल ईस्ट से एलपीजी को इंपोर्ट किया जाता है, जिसे लेकर भविष्य में अगर रास्ते में कोई रुकावट आई तो इससे सप्लाई बाधित हो सकती है. हालांकि, फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है.
भारत में फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर कोई कमी नहींं है. अधिकारियों द्वारा यह साफ किया गया कि भारत के पास अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिमांड को पूरा करने के लिए पर्याप्त रिजर्व है. इसके अलावा सरकार द्वारा 5 मार्च को देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था. सरकारी तेल कंपनियों में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, और भारत पेट्रोलियम (BPCL) का नाम है, जो ग्राहकों को बिना रुकावट गैस सिलेंडर की सप्लाई करती हैं.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…