India News (इंडिया न्यूज़),ISRO-CNES: भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में लगभग छह दशक पुरानी साझेदारी को और गहरना करने के लिए रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता शुरू की है। जिसकी जानकारी देते हुए मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि, भारत-फ्रांस रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता सोमवार को पेरिस में आयोजित की गई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने किया। फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व वहां की यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय में महासचिव ऐनी मैरी डेस्कोट्स ने किया। दोनों देशों के बीच छह दशक पुराना संबंध उपग्रह प्रक्षेपण तकनीक, अनुसंधान, परिचालन प्रयोगों, नवाचार और गहरे अंतरिक्ष में खोज के लिए साझेदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग तक फैला है।
बता दें कि, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)और फ्रांस के राष्ट्रीय अंतरिक्ष अध्ययन केंद्र (CNES) अंतरिक्ष चिकित्सा, अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य की निगरानी, जीवन सहायता, विकिरण सुरक्षा, अंतरिक्ष मलबा से सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वच्छता प्रणाली जैसे क्षेत्रों में साझेदारी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि, दोनों देश हिंद महासागर में समुद्री यातायात प्रबंधन की निगरानी के लिए आठ से 10 उपग्रह विकसित करने की योजना बना रहे हैं।
ISRO-CNES
वहीं आपको ये भी बतातें चलें कि, इस साझेदारी से पहले इसी महीने की शुरुआत में CNES के अध्यक्ष फिलिप बैप्टिस्ट ने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के संभावित क्षेत्रों का पता लगाने, ज्ञान साझा करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में स्थित ISRO के मुख्यालय का दौरा किया था। जिसके बाद ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ के साथ बैप्टिस्ट ने दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच छह दशकों के सहयोग को याद किया और इसे आगे बढ़ाने और वर्तमान अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में चुनौतियों और अवसरों को संबोधित करने के लिए अपनी गहरी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। सोमनाथ ने बैपटिस्ट को भारत द्वारा शुरू किए गए अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों से उभरने वाले परिणामों और फ्रांस में उद्योगों की बढ़ती भागीदारी के आह्वान के बारे में जानकारी दी।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.