होम / Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ यात्रा हुई में धक्का-मुक्की, घायल इतने यात्री, जानें क्या है पूरा मामला

Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ यात्रा हुई में धक्का-मुक्की, घायल इतने यात्री, जानें क्या है पूरा मामला

Mudit Goswami • LAST UPDATED : June 20, 2023, 6:37 pm IST
ADVERTISEMENT
Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ यात्रा हुई में धक्का-मुक्की, घायल इतने यात्री, जानें क्या है पूरा मामला

Jagannath Rath Yatra 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Jagannath Rath Yatra 2023: आज (20 जून) को पूरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) धुमधाम से निकाली गई। लाखों की संख्या में यात्रा में श्रृद्धालुओं शामिल हुए। वहीं इस यात्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक जग्गनाथ पुरी में रथ यात्रा की धूम के बीच धक्का-मुक्की  हो गई। ये धक्का मुक्की पुरी रथ यात्रा में बलभद्र के ताल ध्वज रथ खींचते समय मर्चीकोट चौक पर हुई जिसके बाद यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। इस अफरा-तफरी में  50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।सभी घायलों को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यात्रा में धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के बाद सुरक्षाकर्मियों ने वरिष्ठ और महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन कई लोग दूसरों  को कुचले हुए निकल गए। वहीं इसके अलावा कुछ लोग यात्रा के दौरान प्रभु रथ में चढ़ने का प्रयास भी कर रहे थे, जिसमें 6 यात्री सीढी में ही फंस गए। सुरक्षा कर्मियों द्वारा सभी को नजदिकी अस्पताल दे जाया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार घायलों में एक विदेशी यात्री भी शामिल है।

10 लाख से अधिक यात्री हुए यात्रा में शामिल

उधर, भगवान जगन्नाथ की यात्रा में  बड़ी संख्या में लोगों की शामिल होने की बात  बताई जा रही हैं। इस यात्रा में तकरीबन 10 लाख से अधिक यात्रियों के शामिल हुए हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान गर्मी ने भी अपना पुरा रुप दिखाया। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान भीड़ में गर्मी के वजह से कई यात्री बेहोश हो गए हैं। हालांकि गर्मी की समस्या को कम करने के लिए यात्रियों पर लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा था।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT