Live
Search
Home > देश > समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-04-01 22:20:32

Mobile Ads 1x1

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है. समृद्धि एक्सप्रेस-वे के कदवांची इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे काम कर रही महिला मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण हादसे में अब तक 8 महिलाओं के जान गंवाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, ये महिलाएं एक्सप्रेस-वे पर रखरखाव या निर्माण कार्य में जुटी थीं. नागपुर से मुंबई की ओर जा रहे एक बेकाबू ट्रक ने इन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया और रौंदते हुए निकल गया. हादसे के बाद का मंजर इतना खौफनाक था कि वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई. चारों ओर बिखरा सामान और अपनों को खोने का मातम देख स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

राहत कार्य और प्रशासन की सक्रियता

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है. जालना के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा घोषित की 

हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा, ‘जालना के समृद्धि हाईवे पर हुआ हादसा बेहद दुखद और दर्दनाक है. मैं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं.’

MORE NEWS