Devpalik Gupta Death: जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत हो गई. उनका शव झारखंड के मुरी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास मिला. हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इस बारे में पता नहीं चल सकेगा.
जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत
Devpalik Gupta Death: जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत की खबर से पार्टी में शोक का माहौल है. 31 वर्षीय देवपालिक का शव मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को झारखंड के मुरी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास मिला. वह एक दिन पहले रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे लेकिन यात्रा के दौरान मुरी जंक्शन से पहले लापता हो गए. उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, देवपालिक गुप्ता ट्रेन नंबर 12366 जनशताब्दी एक्सप्रेस से पटना आ रहे थे. इसी दौरान वह मुरी जंक्शन से पहले लापता हो गए. उनके बारे में जानकारी नहीं मिलने पर पार्टी की ओर से सोमवार रात करीब नौ बजे एफआईआर दर्ज कराई गई. जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव सिंह ने बताया कि देवपालिक की तलाश के लिए पार्टी के लोग लगातार झारखंड सरकार और रांची प्रशासन के संपर्क में थे. मंगलवार को मुरी के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक उनका शव मिलने की जानकारी सामने आई. शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स ले जाया गया है.
अत्यंत दुःखद और हम सबके लिए हृदयविदारक सूचना! अभी-अभी सूचना मिली है कि जन सुराज के डिजिटल मीडिया हेड देवपालिक गुप्ता जी का शव जंगल के इलाके से बरामद किया गया है। यह खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। बांकीपुर विधानसभा चुनाव के दौरान देवपालिक गुप्ता जी और उनकी टीम ने दिन-रात 24 घंटे मेहनत करके भाजपा के नैरेटिव का मजबूती से मुकाबला किया था। उनकी मृत्यु के पीछे की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि कोई साजिश हुई है, तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। हमारी माँग है कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच हो और सच्चाई देश के सामने आए। देवपालिक गुप्ता जी के परिवार, मित्रों और जन सुराज परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ। ॐ शांति! 🙏
— CA Anup Maithil (@MaithilAnup) October 27, 2026
देवपालिक गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने कई प्रमुख अखबारों, न्यूज चैनलों और डिजिटल मीडिया संस्थानों के साथ काम किया. वह पिछले चार वर्षों से जन सुराज पार्टी के सोशल मीडिया पेज और डिजिटल अभियानों से जुड़े थे. पार्टी के ऑनलाइन संवाद और डिजिटल कम्युनिकेशन में उनकी अहम भूमिका थी.
देवपालिक की मौत के बाद जन सुराज के नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है. जन सुराज संघर्ष वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अनुप मैथिल ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की. वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव सिंह ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में जांच कराने का आग्रह किया.
Lucknow Triple Murder Case: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में कार खड़ी करने को लेकर विवाद…
Glen phillips fielding: ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फुर्तीली फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा. पहले उन्होंने…
Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…
Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 28…
Katihar viral video: बिहार के कटिहार जिले के मूसापुर की सिफत खातून और सूरज सोनी…
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक…