<
Categories: देश

‘किसी जदयू नेता ने होली नहीं मनाई है…’, नीतीश कुमार के राज्यसभा जानें को लेकर फूट-फूट कर रोने लगे कार्यकर्ता, वीडियो वायरल

Bihar Politics: JDU नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा, "हम लोग रोएं नहीं तो क्या करें? लाठी खाकर, लात खाकर हम लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, 2025 में हमने नीतीश कुमार के नाम पर घर-घर जाकर वोट मांगें. आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे तो बिहार के लोग कहां जाएंगे?

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां कई कार्यकर्ता पार्टी के फैसले को लेकर नाराज नजर आए. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है. इस फैसले से आहत कई कार्यकर्ता रोते हुए भी दिखाई दिए. उनका कहना है कि पार्टी को बड़ा जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर ही मिला था, ऐसे में अब जनता को जदयू के कार्यकर्ता क्या जवाब देंगे.

किसी जदयू नेता ने होली नहीं मनाई है-राजीव रंजन पटेल

जदयू नेता राजीव रंजन पटेल और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए. जदयू नेता राजीव रंजन पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने की संभावना पर कहा, “कल खबरों में चला है कि नीतीश कुमार राज्यसभा में जाएंगे, किसी जदयू नेता ने होली नहीं मनाई है. हम लोगों की होली खराब कर दी गई है. हम लोग हर हाल में बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को ही देना चाहते हैं. बिहार की जनता ने, कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए खून-पसीना एक करके अपना बहुमत दिया है, न कि बीच में उनका कार्यकाल छोड़ने के लिए… हम नहीं चाहते हैं कि बिहार की बागडोर किसी दूसरे के हाथों में जाए…”

लात खाकर हम लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया-जदयू नेता राजीव रंजन

जदयू नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा, “हम लोग रोएं नहीं तो क्या करें? लाठी खाकर, लात खाकर हम लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, 2025 में हमने नीतीश कुमार के नाम पर घर-घर जाकर वोट मांगें. आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे तो बिहार के लोग कहां जाएंगे? आज ही आप चुनाव करवा लें और जिसे मुख्यमंत्री बनाना है बना लें.कार्यकर्ताओं की यही मांग है कि निशांत(नीतीश कुमार के बेटे) को राज्यसभा भेजें यदि किसी को मुख्यमंत्री बदलने की इच्छा है उन्हें लगता है कि उनमें नेतृत्व बदलने की ताकत है उनके चेहरे में इतनी ताकत है तो वे चुनाव करवा लें और बहुमत ले लें हम कुछ नहीं कहेंगे.हम लोग यहां पर रहेंगे और उन्हें(नीतीश कुमार) नामांकन भरने के लिए नहीं जाने देंगे. निशांत कुमार का नामांकन होगा नीतीश कुमार को हम जाने नहीं देंगे.”

जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, “(नीतीश कुमार के बेटे)निशांत कुमार को राज्यसभा भेजें लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहें. बिहार की जनता रो रही है, किसी ने कल होली नहीं मनाई है आज हजारों कार्यकर्ता रो रहे हैं.’

जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा कि ‘सभी लोगों ने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगा था न कि किसी अन्य व्यक्ति के लिए आज नीतीश कुमार हट जाएंगे. किसी ने कार्यकर्ताओं से नहीं पूछा. यदि कोई निर्णय किया जाना था तो कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता उनसे पूछा जाता  कोई नीतीश कुमार को हटाने का निर्णय नहीं कर सकता है. ऐसा ही था तो क्यों नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ा गया? सैकड़ों महिलाओं ने, कार्यकर्ताओं ने हमें फोन किया है. वे रो रहे हैं नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक है, उन्हें कुछ नहीं हुआ है जनता ने वोट दिया है जनता से पूछना चाहिए.’

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

फिल्मी अंदाज में रेड! थानेदार के एक हाथ में बंदूक, दूसरे में हथौड़े से खोला हाइवा, निकला 50 लाख का माल

Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…

Last Updated: March 26, 2026 18:56:55 IST

IPL 2026 2nd phase schedule: दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान, 12 शहरों में 50 मुकाबले, 13 अप्रैल को पहला मैच

IPL 2026 2nd Phase Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…

Last Updated: March 26, 2026 19:08:32 IST

Shivshakti Anugrah Pith – परम पूज्य Prashant Maharaj Ji के पावन सान्निध्य में

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), मार्च 25: सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:37 IST

सार्वजनिक विश्वविद्यालय ने स्टार्टअप्स के लिए इंडिया एक्सेलरेटर संग MoU किया

सूरत (गुजरात), मार्च 25: सार्वजनिक विश्वविद्यालय , सूरत ने 24 मार्च 2026 को इंडिया एक्सेलरेटर…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:29 IST

श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 (A1-A2) 2025-26 का विदाई समारोह

सूरत (गुजरात), मार्च 25: यात्रा और विकास के एक जीवंत उत्सव में, श्री गुरुकृपा विद्या…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:20 IST

दक्षिण गुजरात का पहला को-एड सैनिक स्कूल जून 2026 से शुरू

सूरत (गुजरात), मार्च 25: पश्चिमी भारत के शैक्षिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:09 IST