<
Categories: देश

Jeffrey Epstein ने जेल में नहीं की थी आत्महत्या? ट्रंप के चुनाव हारते ही बड़ा खुलासा; फॉरेंसिक एक्सपर्ट के दावों से मचा हड़कंप

Jeffrey Epstein Death: एपस्टीन की मौत के सात साल बाद भी उनकी आत्महत्या को लेकर सवाल बने हुए हैं. अब एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ के नए दावों ने इस विवाद को फिर से हवा दे दी है.

Jeffrey Epstein Death: अमेरिका के फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्रोफेसर माइकल फ्रीमैन ने यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन की जेल में हुई मौत को लेकर आधिकारिक निष्कर्षों को चुनौती दी है. उनका कहना है कि मेडिकल सबूतों की जांच से संकेत मिलता है कि एपस्टीन की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या थी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रीमैन का मानना है कि एपस्टीन का गला पीछे से घोंटा गया था.

एपस्टीन की मौत के सात साल बाद भी उनकी आत्महत्या को लेकर सवाल बने हुए हैं. अब एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ के नए दावों ने इस विवाद को फिर से हवा दे दी है. दरअसल, एपस्टीन की मौत के समय आधी रात के आसपास सीसीटीवी फुटेज में करीब तीन मिनट का अंतराल था. इसके अलावा, उनकी सेल के बाहर लगे दो कैमरे भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे.

2019 में आत्महत्या घोषित की गई थी मौत

न्यूयॉर्क सिटी के मेडिकल एग्जामिनर ने 2019 में पोस्टमार्टम के बाद निष्कर्ष निकाला था कि जेफ्री एपस्टीन ने आत्महत्या की थी. रिपोर्ट में हत्या की आशंका जताने वाले किसी भी तरह के बचाव संबंधी घाव नहीं पाए गए थे. एपस्टीन 10 अगस्त 2019 को न्यूयॉर्क की जेल में मृत पाए गए थे. उस समय वह यौन तस्करी के आरोपों में मुकदमे का इंतजार कर रहे थे. पोस्टमार्टम करने के समय न्यूयॉर्क की मुख्य मेडिकल एग्जामिनर रहीं डॉ. बारबरा सैम्पसन ने भी पहले कहा था कि वह मौत के कारण और तरीके को लेकर अपने निष्कर्ष पर कायम हैं. न्यूयॉर्क सिटी के ऑफिस ऑफ चीफ मेडिकल एग्जामिनर ने CNN को दिए बयान में एक बार फिर अपने पुराने निष्कर्ष का समर्थन किया. कार्यालय ने कहा कि वह इस फैसले पर कायम है कि एपस्टीन की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हुई थी.

फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने मेडिकल रिपोर्ट में क्या पाया?

प्रोफेसर माइकल फ्रीमैन अमेरिका में कई मामलों में मौत के कारणों की जांच करने वाले विशेषज्ञ के तौर पर काम कर चुके हैं. इनमें पुलिस हिरासत में हुई मौतों के मामले भी शामिल हैं. उन्होंने मिनेसोटा में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से जुड़े मामले में भी काम किया था. फ्रीमैन ने सोमवार शाम लंदन में अपने निष्कर्ष पेश किए. इसके बाद उन्होंने अपनी रिसर्च और न्यूयॉर्क के मेडिकल एग्जामिनर के रिकॉर्ड सार्वजनिक किए. हालांकि, फ्रीमैन ने खुद एपस्टीन के शव की जांच नहीं की थी. उन्होंने मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट में शामिल तस्वीरों और दस्तावेजों का अध्ययन किया. ये रिकॉर्ड उन्हें एपस्टीन के भाई मार्क एपस्टीन ने उपलब्ध कराए थे. मार्क लगातार दावा करते रहे हैं कि उनके भाई की हत्या की गई थी. फ्रीमैन ने कहा कि उनकी जांच स्वतंत्र थी और इसके लिए मार्क एपस्टीन ने उन्हें कोई भुगतान नहीं किया था. हालांकि, उनकी रिसर्च की अभी तक किसी अन्य विशेषज्ञ द्वारा समीक्षा (पीयर रिव्यू) नहीं की गई है.

गर्दन और कंधे की चोटों ने बढ़ाया शक

बीबीसी से बातचीत में फ्रीमैन ने बताया कि मेडिकल रिकॉर्ड में उन्हें ऐसे कई संकेत मिले, जो किसी हमले की ओर इशारा करते हैं.उनके मुताबिक, एपस्टीन के बाएं कंधे में गहरी चोट के निशान और चेहरे पर ऐसी चोटें थीं, जो मुक्के मारने से आई हो सकती हैं. फ्रीमैन का मानना है कि उपलब्ध सबूत किसी रस्सी या दूसरे फंदे से गला घोंटने की ओर इशारा करते हैं. उनका कहना है कि पहले एपस्टीन का गला घोंटा गया और इसके बाद उसी फंदे का इस्तेमाल उनके शव को चारपाई से लटकाने के लिए किया गया होगा.

उन्होंने यह भी दावा किया कि एपस्टीन की गर्दन पर फंदे के निशान के ऊपर नाखूनों के निशान दिखाई दिए. फ्रीमैन के अनुसार, ये निशान इस बात के संकेत हो सकते हैं कि जब किसी व्यक्ति का गला घोंटा जाता है, तो वह गर्दन से फंदे को हटाने की कोशिश करता है. खासकर तब, जब उस पर पीछे से हमला किया गया हो.

फ्रीमैन ने कहा कि चोटों का स्वरूप उस स्थिति से मेल नहीं खाता, जिसमें एपस्टीन का शव मिला था. उनके मुताबिक, इन सबूतों के आधार पर हत्या ही मौत की एकमात्र संभावित वजह नजर आती है.

मेडिकल एग्जामिनर ने फ्रीमैन के दावे से जताई असहमति

हालांकि, पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल एग्जामिनर ने अमेरिकी न्याय विभाग के इंस्पेक्टर जनरल कार्यालय को बताया था कि एपस्टीन की चोटें हत्या के बजाय फांसी लगाकर आत्महत्या करने से ज्यादा मेल खाती हैं. मेडिकल एग्जामिनर ने यह भी कहा था कि एपस्टीन के शरीर पर ऐसे बचाव संबंधी घाव नहीं मिले, जो आमतौर पर गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामलों में देखे जाते हैं. फ्रीमैन ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि हिरासत में किसी व्यक्ति की फांसी से मौत होने पर जांचकर्ताओं को शव नीचे उतारने से पहले उसकी तस्वीर लेनी चाहिए थी.

अमेरिकी न्याय विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन को सबसे पहले जिस जेल अधिकारी ने देखा था, उसने तुरंत दूसरे अधिकारी को मदद के लिए बुलाया. इसके बाद दोनों ने एपस्टीन के शव को नीचे उतारा और उन्हें बचाने के लिए सीपीआर देने की कोशिश की.रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एपस्टीन की मौत से करीब एक महीने पहले उन्हें कुछ समय के लिए आत्महत्या की निगरानी (सुसाइड वॉच) में रखा गया था.

एपस्टीन की हत्या किसने की? फ्रीमैन ने क्या कहा?

जब फ्रीमैन से पूछा गया कि अगर उनके निष्कर्ष सही हैं तो एपस्टीन की हत्या किसने की होगी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी संभावित हमलावर की पहचान को लेकर कोई राय नहीं बनाई है और न ही उनकी रिसर्च का हिस्सा यह पता लगाना था कि हत्या किसने की. उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उनके दावे किसी साजिश की थ्योरी जैसे नहीं हैं? इस पर फ्रीमैन ने कहा कि लोगों को उनकी बात पर आंख बंद करके भरोसा करने की जरूरत नहीं है. उन्हें खुद उपलब्ध दस्तावेजों और सबूतों की जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके निष्कर्षों को साजिश की थ्योरी मानता है, तो उसे यह बताना चाहिए कि उनके आकलन में गलती कहां है. फ्रीमैन ने यह भी कहा कि वह इस मामले में दूसरे विशेषज्ञों की अलग-अलग व्याख्याओं को सुनने और उन पर विचार करने के लिए तैयार हैं. उनके मुताबिक, एक अकादमिक विशेषज्ञ के तौर पर वैकल्पिक निष्कर्षों के प्रति खुला रहना उनकी जिम्मेदारी है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

MS Dhoni Retirement: अब नहीं दिखेगा माही का हेलिकॉप्टर शॉट, IPL से लिया संन्यास; इस टीम के बने मेंटर

MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। चेन्नई सुपर…

Last Updated: November 17, 2026 15:26:27 IST

Watch Video: अंबिकापुर में इंसानियत शर्मसार! 6 मासूम पिल्लों को बोरे में भरकर जिंदा जलाने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना

Watch Video: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 17, 2026 15:09:10 IST

बजट 2027 में किसानों के लिए क्या होगा खास? दालों की 100% खरीद पर जोर, BKS ने सरकार के सामने रखीं 17 मांगें

बजट 2027 से पहले BKS ने PM-KISAN की रकम बढ़ाने, दालों की 100% खरीद और…

Last Updated: November 17, 2026 15:08:00 IST

IND vs NZ 1st Test Live Streaming: सुबह 3:30 बजे शुरू होगा मुकाबला, जानें TV और मोबाइल पर कहां देखें

IND vs NZ 1st Test Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट 19 नवंबर…

Last Updated: November 17, 2026 14:58:07 IST

Watch Video: गाने से मचाया था शोर, अब लाइटर से लगा दी आग! चाहत फतेह अली खान का नया वीडियो वायरल

Watch Video: पाकिस्तानी इंटरनेट पर्सनैलिटी चाहत फतेह अली खान का लाइटर स्टंट वीडियो वायरल हो…

Last Updated: November 17, 2026 14:54:24 IST

600 डॉलर से खड़ी की दुनिया की मशहूर पिज्जा चेन, Dan Carney ने ली अंतिम सांस, जानें-Pizza Hut की अरबों डॉलर वाली कहानी

Pizza Hut के को-फाउंडर Dan Carney का 95 साल की उम्र में निधन हो गया.…

Last Updated: November 17, 2026 15:09:47 IST