होम / Jharkhand Floor Test: चंपई के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने ED के साथ पहुंचे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand Floor Test: चंपई के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने ED के साथ पहुंचे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

Mudit Goswami • LAST UPDATED : February 5, 2024, 11:43 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Floor Test: झारखंड में हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद आज नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन विधानसभा में महागठबंधन सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करेंगे। इसी बीच चंपई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन शामिल होने के लिए  ईडी के अधिकारी रांची स्थित ईडी कार्यालय से निकल चुके हैं।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी अधिकारियों ने 31 जनवरी की शाम गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राज्यपाल के समक्ष महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। वहीं बीते दिन रांची की पीएमएलए कोर्ट ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी।

चंपई सोरेन को विश्वास मत करना है हासिल

वहीं, नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन विधानसभा में महागठबंधन सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करेंगे। दो कार्य दिवसों के इस सत्र में पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन के नियम 139 के तहत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंत्रिपरिषद में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे। इस प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में बहस होगी। बहस के बाद वोटिंग होगी।

झामुमो के 48 सदस्य मतदान में भाग लेंगे

इसके साथ ही चंपई के दावा किया है कि उन्हें आसानी से बहुमत मिल जाएगा। बहुमत के लिए जरूरी संख्या 41 से ज्यादा 47 विधायकों का समर्थन और 43 सदस्यों का हस्ताक्षरित सहमति पत्र जमा किया गया है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडे के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत महागठबंधन में शामिल झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के सभी 48 सदस्य मतदान में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rinmukteshwar Mahadev: कर्ज से हैं परेशान? ऋणमुक्तेश्वर महादेव दर्शन से पूरी होगी मनोकामना- Indianews
Sarkari Naukri: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, 15 मई तक अप्लाई करने की अंतिम तिथि-Indianews
Bihar ANM Bharti : पटना हाई कोर्ट से ANM भर्ती को झटका! अब इस आधार पर होगा चयन- Indianews
Ducati DesertX Rally बाइक दमदार इंजन के साथ हुई लॉन्‍च, जानें कीमत और फीचर्स-Indianews
Samsung Galaxy F55 5G: जल्द ही लॉन्च होगा Samsung Galaxy का यह बेहतरीन फोन, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश- Indianews
7 लाख में मिल रही ये शानदार कार, 26 किलोमीटर का माइलेज के साथ मिल रही 5-स्टार की सेफ्टी रेटिंग-Indianews
Rohit Sharma Birthday: हिटमैन रोहित ने जन्मदिन पर बनाया अजीबोगरीब बैटिंग ट्रेंड, इस रिकॉर्ड को जान हो जाएंगे हैरान -India News
ADVERTISEMENT