<
Categories: देश

‘कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है…’ खरगे के बयान पर शिवराज का पलटवार, जमकर सुनाई खरीखोटी

Shivraj Singh Chouhan: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली के दौरान पीएम मोदी को लेकर बयान दिया था कि मोदी का बबाप भी जाएगा. इस बात को लेकर बीजेपी कड़ा विरोध कर रही है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Shivraj Singh Chouhan: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है. केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कांग्रेस को निशाने पर लिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में कांग्रेस इस कदर आगे बढ़ गई है कि उसे सही और गलत का भी ध्यान नहीं रह गया है. शिवराज ने खरगे के बयान को कांग्रेस की राजनीतिक सोच और व्यवहार से जोड़ते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी.

‘मोदी का नाम आते ही…’

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सुनते ही कांग्रेस की प्रतिक्रिया ऐसी होती है, जैसे बैल को लाल कपड़ा दिखा दिया गया हो. उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस ने मर्यादा की सीमाएं लांघ दी हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब सोचने, समझने और सुनने की क्षमता खोती जा रही है. उनके मुताबिक, पार्टी डर और निराशा से घिरी हुई है.

दिवाली के कारोबार का जिक्र

शिवराज चौहान ने दिवाली के त्योहार और बाजारों में होने वाली खरीदारी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश के व्यापारी चाहते हैं कि त्योहार के दौरान कारोबार अच्छा चले, लोग जमकर खरीदारी करें और परिवार खुशियों के साथ दिवाली मनाएं लेकिन इन्हें इसी दौरान रैली करनी है. उनका आरोप था कि कांग्रेस को देश की अर्थव्यवस्था, कारोबारियों और आम लोगों की चिंता करने के बजाय अपने राजनीतिक एजेंडे की फिक्र है. उन्होंने कहा कि त्योहार के समय लोगों को खरीदारी और कारोबार के लिए सकारात्मक माहौल मिलना चाहिए.

खरगे ने क्या टिप्पणी की थी?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना में राज्य के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक टिप्पणी की गई. एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे. इसके जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा.’ इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है.

ये भी पढ़ें: Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:02:07 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST

दूसरे पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, नाम की मेहंदी भी लगाई… जयपुर में 13 साल पुरानी शादी खत्म

13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…

Last Updated: October 27, 2026 21:24:04 IST