होम / Arjun Tank MK 1A Cost सेना की बढ़ेगी ताकत, रक्षा मंत्रालय ने 118 युद्धक टैंक अर्जुन एमके-1ए का दिया आर्डर

Arjun Tank MK 1A Cost सेना की बढ़ेगी ताकत, रक्षा मंत्रालय ने 118 युद्धक टैंक अर्जुन एमके-1ए का दिया आर्डर

India News Editor • LAST UPDATED : September 28, 2021, 1:30 pm IST
Arjun Tank MK 1A Cost
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारतीय सेना की ताकत में और इजाफा होने जा रहा है। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 118 युद्धक Arjun Tank MK 1A का हैवी व्हीकल फैक्ट्री चेन्नई को इसका आर्डर दिया है।
यह आर्डर 7,523 करोड़ रुपए का है। इससे भारत के मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी 2021 को भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को अर्जुन एमके-1ए सौंपे थे। एमके-1ए अर्जुन टैंक का नया संस्करण है। इसे 72 नई सुविधाओं और अधिक स्वदेशी उपकरणों के साथ बनाया गया है। इसमें फायर पावर, गतिशीलता समेत कई अतिरिक्त फीचर दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 118 अर्जुन टैंक के लिए 23 सितंबर को हैवी व्हीकल फैक्ट्री चेन्नई को आर्डर दिया गया है।

(Arjun Tank MK 1A Cost) दिन और रात दोनों में हमला करने में सक्षम

मंत्रालय के मुताबिक टैंक दिन और रात के दौरान सटीक लक्ष्य निर्धारण करने में सक्षम है। साथ ही यह सभी इलाकों में सहज गतिशीलता भी सुनिश्चित करेगा। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीअरडीओ) ने  डिजाइन और विकसित किया है। इसे भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन एमबीटी को अपग्रेड कर बनाया गया है। मंत्रालय ने बताया कि एमके-1ए सटीक और बेहतर मारक क्षमता वाला है। यह सभी इलाकों में गतिशील है। आधुनिक तकनीकियों के चलते यह बहुस्तरीय सुरक्षा से लैस है। यह दिन और रात में आसानी से अपने दुश्मनों को खोजने में सक्षम है।

(Arjun Tank MK 1A Cost) 8000 लोगों को मिलेगा रोजगार

कहा गया है कि हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री को दिए गए इस आर्डर से एमएसएमई समेत 200 भारतीय विक्रेताओं के लिए रक्षा निर्माण में एक बड़ा अवसर मिलेगा। इससे करीब 8000 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। यह अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों में स्वदेशी क्षमता का प्रदर्शन करने वाली एक प्रमुख परियोजना होगी। कॉम्बैट व्हीकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (सीवीआरडीई) द्वारा  डीआरडीओ की अन्य लैब द्वारा अर्जुन टैंक एमके-1ए को दो साल में डिजाइन और विकसित किया गया है। इसका परीक्षण 2012 जून में किया गया था।
Connact Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Congress: खत्म होगा रायबरेली और अमेठी का सस्पेंस, कांग्रेस ने तेज की डी-डे की तैयारी- indianews
PM Modi in West Bengal: पीएम मोदी पहुंचे कोलकाता, आज करेंगे बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित- indianews 
Lok Sabha Election: मेरी मां ने मुझे सिखाया हिंदू धर्म क्या है, प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर किया कटाक्ष- Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब, जानें अपना राशिफल-Indianews
West Bengal: बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत कार्यालय में गोलीबारी, 1 घायल- Indianews
CSIR UGC NET June 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, लास्ट डेट 21 मई-Indianews
Tamil Nadu: तमिलनाडु के सलेम में दो जाति समूहों के बीच झड़प, दुकानों को किया आग के हवाले- Indianews
ADVERTISEMENT