Hindi News / Indianews / Know The 30 August Weather Of India

30 August Weather: दिल्ली में गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मानसून खत्म होने की ओर, कई राज्यों में सूखा

India News (इंडिया न्यूज़), 30 August Weather, दिल्ली: मानसून की पार झेल भारत के कई राज्यों के लिए अब नई मुसीबत आ गई है। जब बारिश हो रही तो रिकॉर्ड तोड़ हो रही थी और अब जैसे गायब हो गई है। मौसम के अचानक कमजोर पड़ने से वैज्ञानिक चिंता में है। अगस्त के अंतिम सप्ताह […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), 30 August Weather, दिल्ली: मानसून की पार झेल भारत के कई राज्यों के लिए अब नई मुसीबत आ गई है। जब बारिश हो रही तो रिकॉर्ड तोड़ हो रही थी और अब जैसे गायब हो गई है। मौसम के अचानक कमजोर पड़ने से वैज्ञानिक चिंता में है। अगस्त के अंतिम सप्ताह देश में बारिश नहीं के बराबर हुई है। सितंबर में भी ऐसा ही रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगर ऐसा होता है तो बारिश सामन्य से कम रह सकती है। अब तक यह सामान्य रही है।

  • पटना में रहेगी गर्मी
  • मानसून समाप्ती की तरफ
  • सामान्य से कम बारिश

साल 2022 के बाद यह पहला मौका है जब मानसून अगस्त में ही कमजोर पड़ गया। उत्तराखंड में अब तक सामान्य से 9 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। लेकिन अगस्त में चार फीसदी कम बारिश हुई। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नक्सलियों के सबसे सुरक्षित गढ़ में घुस कर सुरक्षा बलों ने दिया ऑपरेशन को अंजाम, जाने कैसे जवानों को मिली इतनी बड़ी सफलता?

30 August Weather

पटना में रहेगी गर्मी

मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पटना में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वही गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े-

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue