Hindi News / Indianews / Know The Weather Update In February Temperature Will Rise During Day

फरवरी में मौसम ने दिखाए रंग,दिन में बढ़ेगा तापमान, तेज धूप का रहेगा असर, जाने वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam: राजधानी में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है और दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Aaj ka Mausam: राजधानी में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है और दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शुक्रवार को लोगों ने धूप का आनंद लिया और तेज हवाओं के कारण ठंड का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी का एहसास होगा।

पहाड़ी इलाकों में असर

पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पहुंचेगा। इसका असर सिर्फ पहाड़ी इलाकों तक सीमित रहेगा, जहां 8 से 12 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी होगी। इसके चलते पहाड़ों और मैदानी इलाकों के बीच दबाव और तापमान में अंतर आएगा। इसके चलते 10 से 15 फरवरी के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में सतही और निचले स्तर की हवाएं तेज हो सकती हैं। तेज धूप के चलते 10 से 12 फरवरी के बीच दिन का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।

‘सीने पर गोली चलाई..’, वक्फ बिल को लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, पूछ डाले तीखे सवाल

Aaj ka Mausam: बारिश की दस्तक से बदलेगा मौसम!

दुनिया भर के टॉप प्रोफेशनल्स के साथ जुड़े PM Modi, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की बात

कितना रहा तापमान

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में इसमें सामान्य से 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य के साथ 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही हवा में नमी का स्तर 23 फीसदी के साथ 74 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुकाबले सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लोधी रोड में 8.8, रिज में 9.5 और आया नगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुस्लिमों के गढ़ में पहली बार बैठेगा हिंदू विधायक? Delhi की इस सीट पर बने मजेदार समीकरण

Tags:

aaj ka mausamWeather
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue