पीएम मोदी ने शनिवार को भारत में 5जी टेलीफोनी सेवाओं की शुरुआत कर दी। आज से देश के 13 शहरों में 5जी सेवा शुरू हो गई है। आने वाले कुछ सालो के भीतर यह पुरे देश में शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक भारत में कुल कनेक्शन में 5जी की हिस्सेदारी एक तिहाई से ज्यादा हो जाएगी, जिसमें 2जी और 3जी की हिस्सेदारी घटकर 10 फीसदी से भी कम रह जाएगी।
5G लांच पर किसने क्या कहा
5G
बता दें भारत के लिए आज बहुत बड़ा दिन है ऐसे में देश के कुछ जाने माने लोगो ने 5G लांच पर देश को बधाई दी और प्रधानमंत्री जी को धन्यावाद कहा। हम आपसे कुछ ट्वीट शेयर कर रहे हैं जिसे ANI के ऑफिशियल ट्वीटर हेंडल से लिया गया इस ट्वीट के जरिए जानते हैं इस शुभ अवसर पर किसने क्या कहा।
आज का दिन महत्वपूर्ण दिन के तौर पर जाना जाएगा और इसका असर लंबे समय तक रहेगा। यह इंटरनेट का भविष्य होगा। 5G हर व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाएगा चाहे वह छोटे व्यवसायी हों, किसान हों, डॉक्टर हों या छात्र हों। यह स्टार्टअप को भी बढ़ावा देगा: MoS इलेक्ट्रॉनिक्स और IT राजीव चंद्रशेखर pic.twitter.com/ZcugCzIczO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
हम सब PM मोदी के आभारी हैं जिन्होंने डिजिटल इंडिया की इस 5th जनरेशन की सुविधा से देश का जोड़ा है और काशी को भी जोड़ा है। मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं: 5G सेवाओं और इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर उ.प्र. CM योगी आदित्यनाथ, वाराणसी pic.twitter.com/MAmUINqTRA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
एक नए युग की शुरुआत होने पर देश को बधाई। हम सभी को प्रेरित करने और हमें यह डिजिटल विजन देने के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी pic.twitter.com/lbpAp9XVge
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
वोडाफोन-आइडिया ने काफी तैयारी की हैं। हमारा नेटवर्क 5G के लिए तैयार है। यह सिर्फ एक नई टेक्नोलॉजी नहीं है यह एक क्रांति है इसलिए हमारी कोशिश रहेगी की हम इसका हिस्सा बने: बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला pic.twitter.com/RbBzqpMMno
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
कोशिश रहेगी कि अगले 2 वर्षों में देश के 80-90% इलाकों में 5G सेवा उपलब्ध हो। BSNL भी अगले वर्ष 15 अगस्त के आसपास भारत में निर्मित 5G सेवा शुरू करेगा। 5G से स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा: केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री pic.twitter.com/Gnqz0LTamX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
आज टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति जो देश देख रहा है वो इस बात का सबूत है कि अगर सरकार सही नीयत से काम करे तो नागरिकों की नीयत बदलने में देर नहीं लगती है। 2G की नीयत और 5G की नीयत में यही फर्क है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/m0A6RTA2kt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
सरकार ने खुद आगे बढ़कर डिजिटल भुगतान का रास्ता आसान बनाया। सरकार ने खुद ऐप के जरिए नागरिक केंद्रित वितरण सेवा को बढ़ावा दिया। बात चाहे किसानों की हो, या छोटे दुकानदारों की, हमने उन्हें ऐप के जरिए रोज की जरूरतें पूरी करने का रास्ता दिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/fVYpBI2SQN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
हमारी सरकार 'इंटरनेट फॉर ऑल' के लक्ष्य पर काम कर रही है। डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ ही डेटा की कीमत भी उतनी अहम होती है। यह तीसरा स्तंभ था जिसपर हमने काम किया। हमने टेलिकॉम सेक्टर की तमाम अड़चनों को हटाया… इससे डेटा की कीमतों में कमी आई और देश में डेटा क्रांति हुई: PM pic.twitter.com/qRvLT1LWrE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
इसके बाद हमने डिजिटल कनेक्टिविटी पर काम किया। जितने ज़्यादा लोग इससे जुड़ेंगे उतना बेहतर है। 2014 तक 6 करोड़ लोग ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जुड़े थे अब यह 80 करोड़ हो चुके हैं। इंटरनेट कनेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 25 करोड़ का था जो अब करीब 85 करोड़ पहुंच रही है: PM मोदी pic.twitter.com/SSRjwNY65f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
मेरे विचार से 5G वह मूलभूत तकनीक है जो 21वीं सदी की अन्य तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स की पूरी क्षमता को अनलॉक करने में मदद करेगी: मुकेश अंबानी, प्रगति मैदान, दिल्ली pic.twitter.com/rk7yQeJaBy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
5G सेवाओं से कई क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग में मूलभूत परिवर्तन आएगा और नई संभावना पैदा होंगी। डिजिटल क्षमताएं को बीच में रखकर उसके चारों तरफ नई सेवाएं बनेंगी: केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव pic.twitter.com/OZAh6nWHKw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
बता दें कि पहले चरण में केवल चुनिंदा शहरों में ही फास्ट-स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ मिलेगा। इस चरण में 13 शहरों में 5G सुविधा शुरू होगी।