Hindi News / Indianews / Lok Sabha 2024 Nda Second Blow To India Alliance Rld Will Contest Elections With Nda

Lok Sabha 2024: इंडिया गठबंधन को दूसरा झटका, NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी RLD

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय लोक दल ने भी एनडीए के साथ चुनाव लड़ने के ऐलान कर दिया है। इंडिया गठबंधन से निकलने के कई दिनों बाद आज (सोमवार) आरएलडी ने साफ कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने घोषणा […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय लोक दल ने भी एनडीए के साथ चुनाव लड़ने के ऐलान कर दिया है। इंडिया गठबंधन से निकलने के कई दिनों बाद आज (सोमवार) आरएलडी ने साफ कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गई है।

इंडिया गठबंधन को झटका पर झटका

इंडिया गठबंधन को लगातार झटका मिल रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी भाजपा में शामिल होने के संकेतों के बीच पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी। वहीं इंडिया गठबंधन का आइडिया देने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से रास्ता अलग करके सबको हैरान कर दिया था।

जब कलियुग में हुआ चीर हरण वाला कांड, इस पावरफुल महिला के खींचे गए बाल…नोंची गई साड़ी, देखकर कांप गई पूरी दुनि

Lok Sabha 2024

अजित सिंह की जयंती

बता दें कि यह घोषणा पार्टी के संस्थापक और अजित सिंह की जयंती पर की गई है। यह घटनाक्रम विशेष रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए एक झटका है। जो आरएलडी के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार थे। पिछले महीने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की थी कि एसपी और आरएलडी सीटों के बंटवारे पर सहमत हो गए हैं। जिसके तहत आरएलडी राज्य में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसके बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था।

Also Read:-

Tags:

Jayant ChaudharyLok Sabha Elections 2024National Democratic AllianceUttar Pradesh News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue